*स्मार्ट गर्ल ट्रेंनिंग स्वस्ति धाम जहाजपुर में 5 व 6 जून को होगी*
1000 युवतियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य *आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी का मिलेगा सानिध्य*
स्वस्तिधाम जहाजपुर/ 1008 श्री मुनिसुव्रत भगवान के अतिशय से आच्छादित पूज्य आर्यिका रत्न स्वस्ति भूषण माता जी की पावन प्रेरणा व मार्गदर्शन में निर्मित नवोदित तीर्थ स्वस्ति धाम जहाजपुर भीलवाड़ा राजस्थान में भारतीय जैन संगठन पुणे के सहयोग से स्मार्ट गर्ल प्रशिक्षण का आयोजन 5 व 6 जून 2025 को होने जा रहा है। उक्त आयोजन में 13 से 22 वर्ष की आयु वाली 1000युवतियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण के दौरान जीवन कौशल, आत्मविश्वास ,आत्म सुरक्षा, आत्मसम्मान, संवाद और भावनात्मक सशक्तिकरण के साथ आत्मनिर्भर बनने की ट्रेनिंग, विशेष प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रमुख वरिष्ठ समाजसेवी हसमुख जैन गांधी ने बताया कि स्मार्ट गर्ल प्रशिक्षण आवासीय रूप से जैन युवतियों के लिए 5 व 6 जून 2025 को स्वातिधाम जहाजपुर में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पूज्य आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी के मार्गदर्शन में क्षेत्र कमेटी द्वारा आवास भोजन आदि समस्त व्यवस्थाएं निशुल्क उपलब्ध रहेगी ।
*क्लासरूम टीचिंग के साथ पेरेंट्स के लिए होगा विशेष सेशन* प्रशिक्षण में 40 ,40 युवतियों की क्लास होगी जिसमें भारतीय जैन संगठन के मास्टर ट्रेनर पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे सभी के लिए शानदार आवास भोजन के साथ किट माता जी के निशुल्क साहित्य की व्यवस्था की गई है ।
*संपूर्ण देश से युवतियों को आमंत्रित किया गया है, कार्यशाला सम्मिलित होने के लिए दि गई लिंक के माध्यम से या QR कोड को स्कैन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
रजिस्ट्रेशन लिंक- https://forms.gle/jofXEakck1nz8EPe9
प्रशिक्षण प्रमुख हंसमुख जैन गांधी ,शरद पाणोत इंदौर , स्वस्ति धाम के महामंत्री ज्ञानेंद्र जैन ने कहा कि प्रशिक्षण में संपूर्ण देश से युवतिया भाग ले सकती हैं इस हेतु उन्हें गूगल फॉर्म या बार कोड स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा 25 मई 2025 तक रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख रखी गई है अधिक जानकारी के लिए
हसमुख जैन गांधी
9302103513
शरद पानोत
9575300332
ज्ञानेंद्र जैन
9828471028 पर संपर्क कर सकते हैं।
राजेंद्र जैन महावीर
पूर्णाश्रय
217,सोलंकी कॉलोनी
सनावद 451111
जिला खरगोन।
