मनु दीदी बनी जैन साध्वी क्षुल्लिका सुधर्म नंदनी माताजी
परिवारीजन हो उठे भावुक तो माहौल हुआ भावभीना
बोलखेडा
वर्तमान समय में दीक्षा लेना बड़ा ही कठिन कार्य है यू कहे कि काँटो से भरा ताज पहनने के समान है तो कोई अतिश्योक्ति नही होगी किंतु यदि किसी कठिन कार्य को करने की ठान लें तो फिर सरल ही लगने लगता है। जैनेश्वरी दीक्षा बिरले ही ले पाते हैं क्योंकि ये संयम का मार्ग है इस पर चलना स्वयं के जीवन को परिवर्तित कर मोक्ष मार्ग की ओर प्रवत्त करना है उक्त प्रवचन जैनाचार्य वसुनंदी महाराज ने जम्बूस्वामी तपोस्थली बोलखेड़ा पर आयोजित दीक्षा समारोह में जैन श्रावकों से व्यक्त किये।
तपोस्थली के प्रचार प्रभारी संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि आचार्य संघ के सानिध्य में जैनेश्वरी दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया तो मुरैना की ब्रह्मचारिणी प्रमेया उर्फ मनु दीदी को क्षुल्लिका दीक्षा प्रदान की गई। इस अवसर पर नवदीक्षार्थी के माता पिता बन दीक्षा के संस्कार करवाने का सौभाग्य भूपेंद्र जैन रैना जैन दिल्ली को प्राप्त हुआ तो वहीं नवीन पिच्छिका शशांक जैन आदिति जैन, कमंडलु पुरनचंद राजकुमार जैन अजमेर,जाप्य माला अजय जैन अंजली जैन पश्चिम विहार दिल्ली द्वारा भेंट किए गए तो आचार्य के पाद प्रक्षालन सतीश जैन अनिल कुमार अजय सुभाष चंद ज्योतिनगर,शास्त्र भेंट भागचंद हितेश जैन आकांक्षा जैन सूरत परिवार द्वारा किया गया।

*मनु दीदी बनी क्षुल्लिका सुधर्म नंदिनी* अजमेर में जन्मी वह मुरैना में परणी प्रेमया उर्फ मनु दीदी को आचार्य ने दीक्षा देकर जैन साध्वी क्षुल्लिका सुधर्म नंदिनी माताजी नामकरण किया तो वहीं संघस्थ आर्यिका वर्धस्व नंदनी माताजी ने पंच मुष्ठी केश लौच कर दीक्षा के संस्कार पूर्ण करवाते हुए मनु दीदी के जीवन पर प्रकाश डाला। वैराग्य की ओर जाते हुए देख अपनी मां को आदिति जैन व ननद और उपस्थित परिवारीजनों के अश्रु बह निकले।जम्बू स्वामी तपोस्थली बोल खेड़ा के अध्यक्ष रमेश गर्ग, महामंत्री अरुण जैन बंटी, कोषाध्यक्ष किशोर जैन डीग, उपाध्यक्ष अजय जैन दिल्ली द्वारा अतिथियों का सम्मान भी किया गया।




*अहिंसक आहार वर्ष फोल्डर का विमोचन हुआ*

भगवान महावीर के 2550 में निर्माण वर्ष को अहिंसक आहार वर्ष के रूप में घोषित किया गया वही फोल्डर का विमोचन धर्म जागृति संस्थान की राष्ट्रीय महामंत्री इंजीनियर भूपेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष राजकमल सरावगी, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री संजय जैन बड़जात्या, प्रदेश अध्यक्ष पदमचंद जैन बिलाला,सुनील पहाड़िया,पंकज लुहाड़िया व पदाधिकारीयों द्वारा किया गया तो वही अन्य पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दूर दराज से स्त्री पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
