जैन धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर का हुआ शुभारं दिगम्बर जैन महासमिति महिला अंचल, ईकाई, एवं जैन पाठशालाओ के मार्ग निर्देशन में

धर्म

जैन धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ दिगम्बर जैन महासमिति महिला अंचल, ईकाई, एवं जैन पाठशालाओ के मार्ग निर्देशन में

निवाई –

आर्यिका विशेष मति माताजी के सानिध्य में नसियां जैन मंदिर बड़ा जैन मंदिर सहित शहर के 6 स्थानों पर दिगम्बर जैन महासमिति महिला अंचल एवं ईकाई के तत्वावधान में दस दिवसीय संस्कार शिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। महिलामहासमिति ईकाई की मंत्री शकुंतला छाबड़ा ने बताया कि शिविर 18 मई से 27 मई तक बच्चों के लिए धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर लगाया गया जिसमें 18 मई को शहर के 6 स्थानों पर विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा भगवान महावीर के समक्ष दीप प्रज्वलित करके शिविर का शुभारंभ किया गया। महिला अध्यक्ष शशी सोगानी एवं मंत्री शकुंतला छाबड़ा ने बताया कि शिविर के मुख्य अतिथि जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा एवं अध्यक्षता स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर रीना जैन ने की। शिविर के विशिष्ट अतिथि सुरेश कुमार माधोराजपुरा छुट्टन जैन, शंभु कठमाणा कांता देवी चंवरिया, मीना कठमाणा अनिता हरभगतपुरा, हितेश छाबड़ा हेमचंद संधी एवं संजय सोगानी थे, महासमिति महिला ईकाई प्रकोष्ठ मंत्री संजू पाटनी जौंला ने बताया कि राजस्थान टोंक जिले में महासमिति महिला ईकाई को प्रेरित करने में अंचल अध्यक्ष शकुंतला जी बिन्दायका की अहम भूमिका रही। शिविर में नसियां जैन मंदिर पाठशाला, इन्द्रा कालोनी जैन पाठशाला, बड़ा जैन मंदिर पाठशाला,
भगतसिंह कालोनी शांतिसागर पाठशाला, चंद्र प्रभु पाठशाला बंपुई वालों की धर्मशाला एवं बिचला मंदिर जैन पाठशाला के बालक बालिकाओं को महासमिति महिला ईकाई के पदाधिकारियों एवं पाठशाला की शिक्षिकाओं द्वारा धार्मिक शिक्षण दिया गया जिसमें 6 स्थानों में बालक बालिकाओं को दर्शन, पूजन, आदि क्रियाओं के साथ अध्ययन करवाया जा रहा है।

 

 

 

 

शिविर शुभारंभ से पूर्व शिविर संचालिका संगीता संधी, प्रियंका पराणा, अंजना ठोलियां, शशी सोगानी, आशा गिन्दोडी़, मंजुला काला, सीमा जैन, मुन्नी देवी भाणजा, विजया टोंग्या, सपना सोगानी, ने बच्चों को नो बार णमोकार महामंत्र के साथ मंगलाचरण की पद्धति सिखाई। शिविर प्रभारी विमल पाटनी जौंला एवं राकेश संधी ने बताया कि दस दिवसीय शिविर में नित्य बाल संस्कार की कक्षाएं नियमित चल रही है सभी मंदिरों एवं शिविर स्थलों पर शिविरार्थियों में उत्साह नजर आ रहा है। इस अवसर पर शिक्षिका सलोनी जैन मंजू चंवरिया सीमा गिन्दोडी़ कंचन जैन सपना संधी खुश्बू संधी संतरा जैन ईटावा हेमा जैन रवि जैन मीनाक्षी भाणजा अनिता छाबड़ा नेहा सोगानी चारुल जैन देविक जैन शिखरचंद काला पवन टोंग्या मेना काला पूर्णिमा गंगवाल त्रिलोक सिरस प्रियंका सिरस सीमा सेदरिया सहित कई जैन शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने अपने शिविर स्थल पर बच्चों को बालबोध जैन धर्म का पाठ पढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *