आचार्य पदारोहण शताब्दी महोत्सव अंतर्गत आयोजित 108 दिवसीय भक्तांबर दीप आराधना का समापन 16 मई को होगा 15 मई को हुआ श्री ऋषभदेव मंडल विधान

धर्म

आचार्य पदारोहण शताब्दी महोत्सव अंतर्गत आयोजित 108 दिवसीय भक्तांबर दीप आराधना का समापन 16 मई को होगा 15 मई को हुआ श्री ऋषभदेव मंडल विधान
इंदौर
प्रथमाचार्य श्री 108 शान्ति सागर जी महाराज के आचार्य पदारोहण शताब्दी महोत्सव एवं पंचम पट्टाधीश 108आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के अवतरण के 75 वे वर्ष के उपलक्ष्य में वात्सल्य वारिधी 108 आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं 108 मुनि श्री चारित्र सागर जी महाराज की प्रेरणा, 108 मुनि श्री निजानंद सागर जी महाराज के सानिध्य में निर्मित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर चैत्यालय,स्कीम नंबर 71,इंदौर में प्रथम तीर्थंकर 1008 श्री आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक माघ कृष्ण चतुर्दशी दिनांक 28 जनवरी 2025 से प्रतिदिन रात्री 7:30 बजे से श्री जी की आरती,भक्ति एवं 48 दीपकों से 108 दिवसीय भक्तामर महास्तोत्र दीप आराधना का समापन दिनांक 15 मई 2025 गुरुवार को सभी के सामुहिक प्रयास से पूर्ण होने जा रही है ।

संरक्षक श्रीमती आरती सनत जी अनुसार इस अवसर पर दिनांक 15 मई 2025 गुरूवार प्रातः पंचामृत अभिषेक एवं शांतिधारा, नित्य नियम पूजन पश्चात 1008 श्री ऋषभदेव विधानकी विशेष पूजन विधानाचार्य अजय पंचोलिया के निर्देशन में कर अध्र्य मंडल पर अर्पित किए गए।

शाम 7.30 बजे से 108 दीपकों से श्री जी की, माँ जिनवाणी की तथा आचार्य श्री की आरती एवं भक्ति पश्चात 48 दीपकों🪔 से भक्तामर महास्तोत्र दीप आराधना समस्त भक्तामर महास्तोत्र आराधना भक्त परिवार जन द्वारा की गई।दिनांक16 मई 2025, शुक्रवार प्रातः अभिषेक एवं शांतिधारा , नित्य नियम पूजन एवं 108 दिवसीय भक्तामर महास्तोत्र आराधना के समापन के उपलक्ष्य में भक्तामर महास्तोत्र विधान किया जाएगा । अध्यक्ष महेंद्र टी एवं सुनील ईशान सचिव ने बताया कार्यक्रम पश्चात प्रभावना स्वरुप वात्सल्य भोजन पुण्यार्जक निखिल,रिया जैन ,विशाल जैन,अविचल जैन इंदौर द्वारा रखा गया। रात्रि को 7.30 बजे से श्री जी की, माँ जिनवाणी की आरत एवं भक्ति समस्त भक्तामर महास्तोत्र आराधना भक्त परिवार जन द्वारा की जावेगी । प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी के आचार्य पद शताब्दी महोत्सव अंतर्गत 108 दिवसीय कार्यक्रमों में विभिन्न भक्तों द्वारा आचार्य , मुनिराज,आर्यिका माताजी के जन्म, दीक्षा,समाधि दिवस परिजनों के जन्म, विवाह सालगिरह , पुण्य तिथि पर प्रतिदिन 48 दीपकों से आराधना कर प्रभावना वितरण की गई
राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *