जन्म से कोई भगवान नहीं बनता अच्छे कर्म से महान बनता है विज्ञमति माताजी
एटा
ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन में सिद्धांत रत्न सर्वाधिक दीक्षा प्रदात्री गुरु माँ विशुद्ध मति माताजी के मंगल आशीर्वाद से 16 दिवसीय गणधर वलय स्रोत सेमिनार संयोजिका सम्यकज्ञान शिरोमणिआर्यिका श्री विज्ञमती माताजी ने बताया कि जिनका मन जिनवाणी के दो शब्द सुनने में लगता है वह जीव भव्य है, जन्म से कोई भगवान केवली या बड़ा नहीं होता है उसके शुभ और अशुभ कर्म ही नर्क और स्वर्ग की ओर ले जाते हैं! जब पुण्य वृद्धिंगत होता है तो निमित्त अनायास ही मिल जाया करते हैं ,उन्होंने रिद्धि धारी मुनियों के बारे में बताया कि वह हमारे आपके जैसे ही थे उनकी प्रज्ञा जैसे-जैसे बढ़ती जाती है शुक्ल पक्ष के चंद्रमा के समान प्रतिदिन उनका तप भी बढ़ता जाता है महा तपधारी मुनिराज छह छह माह तक तप करते हैं !
महा प्रभावशाली विक्रिया रिद्धि के उन्होंने आठ भेद बताएं जिसमें अक्षीण महानस रिद्धि के बारे में बताया जिस चौके में ऋषिवरआहार करते हैं उस दिन भरत चक्रवर्ती की अक्षुण्ण सेना भी अगर उसे चौके में भोजन करें तो भी भोजन समाप्त नहीं होता है, इसी तरह अणिमा, लघिमा,महिमा आदि अनेकों ऋद्धियां प्राप्त होने पर भी वह ऋषि वर अपनी शक्तियों का उपयोग या दुरुपयोग नहीं करते है वे सदैव गंभीर रहते हैं!

बाल ब्रह्मचारिणी प्रियंका दीदी ने माता जी के समक्ष अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि गूढ़ रहस्यों को बताने वाली गुरु माँ इस सेमिनार में स्वयं गणधर बनकर आई हैं इनके मुखारविंद से शब्द शब्द अमृत के समान हमारे कर्णों को मधुरता प्रदान करते हैं, विशुद्ध भक्त परिवार द्वारा श्री सुधीर जिरसमी मनोज जैन को विशेष
सहयोग हेतु सम्मानित किया गया, कलश आरक्षण कूपन का विमोचन आध्यात्म विशुद्ध वर्षायोग समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया, इस अवसर पर श्रीमान कुलदीप जैन, राकेश जैन, अनिल जैन,अजित जैन, सुधीर जैन,वीर कान्त जैन,प्रवीण जैन, केशव जैन, नीरज कूकी, दीपक जैन,सोना शास्त्री,नवीन जैन,संतोष जैन,वीर जैन, आयुष जैन,राघवेंद्र जैन,विवेक जैन,रिशु जैन,पुलकित जैन, विकास जैन, लकी जैन,अरिंजय जैन,भव्य जैन,श्रीमती शशी
जैन,राजकुमारी जैन, अनीता जैन भोपाल,स्वीटी जैन, स्मिता जैन, बबिता जैन,इंद्रा जैन,मनीषा जैन, शगुन जैन, रजनी जैन, सुनीता जैन, तान्या जैन, चांदनी जैन,समिधा जैन,टिया जैन, महक जैन, रिया जैन, टिशा जैन आदि शिविरार्थी उपस्थित थे!

मीडिया प्रभारी सुनील जैन बांदा ने बताया कि पुरानी बस्ती स्थित बड़े मंदिर जी में प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से स्वाध्याय, जिज्ञासा समाधान एवं सायंकाल 7 बजे भक्तामर दीप आराधना, गुरु भक्ति, प्रश्न मंच आदि कार्यक्रम में पहुँच कर पुण्यार्जन करें!
बबीता जैन एटा से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
