युगल दिगम्बर मुनिराज का हुआ कामां में मंगल प्रवेशजीव दया हेतु परिंडे अभियान का किया शुभारंभ, बेजुबानों के प्रति हमारा कर्तव्य:- मुनि शिवानंद महाराज
कामां
धर्मनगरी कामवन कामां में दिगंबर जैन आचार्य वसुनंदी महाराज के प्रियाग्र शिष्य युगल मुनि शिवानंद प्रश्मानंद महाराज का डीग गेट पर मंगल आगमन हुआ तो सकल जैन समाज कामा द्वारा पाद प्रक्षालन व आरती कर आगवानी की गई।युवाओं द्वारा जैन धर्म के नारों के साथ विजय मति त्यागी आश्रम तक प्रवेश कराया गया।
जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन के अनुसार विजयमती त्यागी आश्रम में आयोजित धर्म सभा मे मुनि शिवानंद महाराज ने कहा कि समय का चक्र अपनी गति से गुजर रहा हैं और इस काल चक्र के साथ जिसने चलने की कला सीख ली उसका जीवन सफल हो जाता है। जो आत्मा इस काल चक्र में अपने जीवन को सही दिशा में परिवर्तित कर लेता है तो वह आत्मा से महात्मा, परमात्मा और अंत में सिद्धात्मा बन जाता है।

मुनि प्रश्मानंद ने कहा कि गर्मी सर्दी तो आती जाती रहती हैं उनका अपना चक्र है और इसी प्रकार साधु जीवन का भी एक चक्र है उन पर भी गर्मी और सर्दी का कोई असर नहीं होता दिगंबर साधु तो बहते पानी के समान स्वच्छ और निर्मल होते हैं। युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि धर्म को डोर आपके हाथों में है अतः सक्रियता के साथ धर्म व धार्मिक क्रियाओं में संलग्न रहना चाहिए
परिंडा अभियान का किया शुभारम्भ युगल मुनिराज के सानिध्य में जीव दया हेतु धर्म जागृति संस्थान कामां द्वारा बेजुबान परिंदों के लिए प्रत्येक जैन घर में पक्षियों के लिए परिंडे वितरित करने के अभियान का शुभारंभ शिखर चंद संजय जैन बड़जात्या परिवार के निवास से किया गया।
देवेंद्र जैन गौरव जैन निक्की के कोसी रोड फार्म हाउस पर भी परिंडे बांधे गए। इस अवसर पर कामवन जीव सेवा समिति के अध्यक्ष भागचन्द जैन,जायन्ट्स ग्रुप के खेमराज खंडेलवाल,अपनाघर समिति के प्रमोद पुजारी,उमा शंकर शर्मा,लालचंद सिंघल,राजेश गुर्जर,हरि कुम्हेरिया, हरप्रसाद नाटाणी,सुरेश सोनी,मनोज गंगोरा वाले धर्म जागृति संस्थान के अध्यक्ष संजय सर्राफ के साथ जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन लहसरिया,नीरज जैन,मनोज बड़जात्या,अरुण जैन, मयंक जैन,रिंकू जैन,दौलत बड़जात्या सहित पदाधिकारी व महिला,पुरूष, बच्चे उपस्थित रहे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312




