परम पूज्य भारत गौरव आर्यिका रत्न 105 विज्ञाश्री माताजी ससंघ के पावन सानिध्य श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बालवाडी़ चाकसू में हुआ वैदी प्रतिष्ठा का भव्य आगाज*

धर्म

परम पूज्य भारत गौरव आर्यिका रत्न 105 विज्ञाश्री माताजी ससंघ के पावन सानिध्य श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बालवाडी़ चाकसू में हुआ वैदी प्रतिष्ठा का भव्य आगाज*

जयपुर/

धर्म परायण नगरी चाकसू की पावन धरा पर परम पूज्य भारत गौरव आर्यिका रत्न 105 विज्ञाश्री माताजी स संघ के पावन सानिध्य में 1 अप्रैल से 3अप्रैल तक चल रहे वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्यक्रम में 1अप्रैल को महोत्सव के इन्द्र इन्द्रणियों के लिए हल्दी एवं मेहंदी का कार्यक्रम संपन्न हुआ 2 अप्रैल को प्रात: 7 बजे से अभिषेक शांतिधारा,सोभाग्यवती महिलाओं द्वारा घटयात्रा, ध्वजारोहण ,सकलीकरण आदि होने के बाद दोपहर 1 बजे से इन्द्र प्रतिष्ठा , मंडप शुद्धि वेदी शुद्धि व यागमंडल विधान आदि कार्यक्रम हुए शाम 7 बजे से आनंद यात्रा महाआरती नृत्यादि प्रस्तुतियां सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए


इस अवसर पर गुरु मां ने कहा की मंदिर में पूजा अर्चना आदि के समय विशेष अनुष्ठान में मनुष्यो को इंद्रो की वेषभूषा धारण करना चाहिए जिससे उनके परिणाम विशुद्धता को प्राप्त होते है व इंद्रो जैसा फल प्राप्त होता है उन्होंने कहा की इन्द्र- इन्द्राणियों को हल्दी पीत लेश्या की प्रतीक है एवं मेहंदी पदम लेश्या की प्रतीक के रूप में लगाई जाती हैं जिससे उनके शुभ परिणाम बने रहते है । कार्यक्रम में सौधर्म इन्द्र अशोक सोगानी , कुबेर इन्द्र दिनेश गंगवाल , ईशान इन्द्र अशोक, अजय गंगवाल यज्ञनायक बाबूलाल गंगवाल माहेन्द्र इन्द्र, धर्म चंद काला सावंत इन्द्र बाबूलाल , प्रवीण शाह आदि सभी इन्द्र परिवार सभा में उपस्थित थे !

*राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *