पाठशाला परिवार ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का पूजन कर चैत्र नववर्ष का स्वागत किया

धर्म

पाठशाला परिवार ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का पूजन कर चैत्र नववर्ष का स्वागत किया
रामगंजमंडी
शनिवार की अभूतपूर्व बेला में शांतिनाथ दिगम्बर जैन पाठशाला रामगंजमडी के बच्चों द्वारा श्रीजी का अभिषेक व आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी की भक्तिमय पूजन कर चैत्र नववर्ष का स्वागत किया ।
भक्तिमय नृत्य करते हुए उपस्थित भक्तों व बच्चों ने अष्ट द्रव्य समर्पित किये। इस अभूतपूर्व पूजन में सभी भक्त भाव विभोर हो गए । सुबह पूजन की बेला में ऐसा प्रतीत हुआ मानो सारा वातावरण ही विद्यासाग़र मय हो गया हो। इस भक्तिमय आयोजन को आकाश शास्त्री वह शोभित जैन ने स्वर लहरियों के साथ संपन्न किया। इस आयोजन की कड़ी में पाठशाला में सहयोग देन वाले भामाशाह बन्धु श्रीमान् कस्तूरचंद सुरेशकुमार सिद्धार्थ कुमार बाबरिया, जयकुमार दिलीप विनायका,केवलचंद लुहाड़िया, लक्ष्मण गर्ग, महावीर सुरलाया, सुनील सुरलाया, संतोष सबदरा, करुणेश चौधरी, पदम सुलोचना अभिषेक लुहाड़िया,जगदीश अभिषेक बुरनखेड़ी व अन्य समर्पित व्यक्तित्व का एवं कलश पुण्यार्जक परिवारों का शांतिनाथ दिगम्बर जैन पाठशाला की और से अभिनंदन किया गया।


पाठशाला के सभी बच्चों के परीक्षा परिणामों को घोषित करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया। कोरोना काल मे पाठशाला द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिताओं के व श्रमण संस्कृति घर-घर पाठशाला मासिक वार्षिक परीक्षा के पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
आयोजन की अध्यक्षता श्री अजित सेठी ने की व सफल संचालन प्रशान्त जैन शास्त्री ने किया। कार्यक्रम के पश्चात श्री सुरेश कुमार सिद्धार्थ कुमार बाबरिया परिवार द्वारा सभी के लिए वात्सल्य अल्पाहार की व्यवस्था प्रदान की गई।


आयोजन के समापन की बेला में शांतिनाथ दिगम्बर जैन पाठशाला की ओर से कनकमाला जैन, निर्मला सांवला, शिखा जैन,निर्मला सुरलाया, अनिता जैन, कल्पना सबद्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं इस आयोजन में देवांश जैन, संयम जैन,निमिष बाकलीवाल व एरांश जैन का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *