सकारात्मक सोच रखने वाला व्यक्ति कभी दुखी नहीं रह सकता आचार्य श्री सुनील सागर महाराज
बोरी
आचार्य श्री 108 सुनील सागर महाराज सानिध्य में बोरी में बासपूज्य जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत सोमवार की बेला में मोक्ष कल्याणक महोत्सव संपन्न हुआ। आचार्य श्री संघ सानिध्य में प्रातः अभिषेक शांति धारा एवं नित्य पूजन हुआ प्रतिष्ठाचार्य महावीर जैन एवं सहप्रतिष्ठाचार्य संजय शास्त्री के निर्देशन में निर्वाण लाडू समर्पित किया गया।
आचार्य श्री ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अनुकूलता और प्रतिकूलता आती रहती है। व्यक्ति को प्रतिकूलता में भी अनुकूलता खोजनी चाहिए।


उन्होंने कहा पतझड़ में पक्षी तिनके पाते हैं इसलिए वह भी उसका धन्यवाद करते हैं। प्रतिकूलता में समता भाव जरूरी है। सकारात्मक सोच रखने की बात कहते हुए आचार्य श्री ने कहा कि सकारात्मक सोच रखने वाला व्यक्ति कभी दुखी नहीं होता।

धर्म सभा के उपरांत मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकली भक्तिमय स्वर लहरियो के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई। युवक युवतियों समाज बंधु भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे शोभायात्रा नवीन जिनालय पहुंची। वहां मंत्रोच्चार के साथ नवीन वेदी पर प्रतिमाएं विराजमान की गई। मंदिर के शिखर पर कलश और ध्वज दंड आरोहण हुआ। इन अनुपम पलो में सारा कार्यक्रम स्थल भगवान बासपूज्य एवम आचार्य श्री सुनील सागर महाराज की जय कारों से गूंज उठा।
दोपहर की बेला में आचार्य श्री के सानिध्य में जैनत्व संस्कार और दांपत्य संस्कार समारोह पूर्वक हुआ। धर्म सभा में बंबोरा और भिंडर के बीच संत भवन बनाने की घोषणा की गई। जानकारी के लिए बता दे की दोनों स्थानों के बीच 20 किलोमीटर की दूरी में संतो के ठहरने की व्यवस्था नहीं है।
भवन बनने से संतो के रुकने और आहार आदि की समुचित व्यवस्था बन पाएगी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312



