राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एडवाइजरी पैनल भारत सरकार एवं पारस चैनल के डायरेक्टर श्री प्रकाश मोदी ने आचार्य श्री समय सागर महाराज का लिया आशीष
शाहपुरा
संत शिरोमणि आचार्य भगवन 108विद्यासागर जी महाराज के समाधि के पश्चात नवाचार्य आचार्य समय सागर जी महाराज शाहपुरा भटौनी जबलपुर के पास विराजमान है।
आज राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एडवाइजरी पैनल भारत सरकार, एवम पारस टीवी चैनल के डायरेक्टर, छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष,प्रकाश मोदी ने पूज्य आचार्यश्री 108समय सागर जी महाराज के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

विभिन्न विषयों पर चर्चा की
आचार्य श्री जी से चर्चा करते हुए श्री प्रकाश मोदी ने भारतवर्ष के जैन तीर्थ आ रही समस्याएं, आचार्य विद्यासागर जी के नाम से रायपुर जबलपुर ट्रेन का नाम रखा जाए एवम ,भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में इंडिया की जगह भारत लिखा जाए। इस पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई।
प्रकाश मोदी ने आचार्य श्री को आश्वस्त किया की आपसे हुई चर्चा को संबंधित मंत्री, माननीय गृहमंत्री , माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पास पहुंच कर सफल करने में पूरा प्रयास करूंगा ।
प्रकाश मोदी जी के साथ श्री अनिल जैन शाहपुरा पारस टीवी चैनल, डॉक्टर नीलेश जैन, ब्रह्मचारी दीपक भैया अमरकंटक, श्री नरेंद्र जैन अध्यक्ष शाहपुरा ,आदि प्रमुख लोगों ने भी गुरुदेव से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312







