गुरु सन्मति सुनीलम जल मंदिर का हुआ लोकार्पण
भींडर। 12 मई 2025
परम पूज्य आचार्य सुनील सागर महाराज की मंगल प्रेरणा आशीर्वाद सेभींडर पाणुंद मार्ग पर शिकारवाडी में नवनिर्मित सन्मति धाम के बाहर आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन के तत्वाधान में गुरु सन्मति सुनीलम जल मंदिर का लोकार्पण सोमवार को हुआ।लोकार्पण मयंक जैन दिल्ली, दीपक जैन उस्मानपुर दिल्ली , जे के जैन कृष्णानगर दिल्ली ने किया।
इसका उद्देश्य
भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझ सके इस उद्देश्य को लेकर यह जल मंदिर का निर्माण हुआ।

जल मंदिर के निर्माण में मयंक जैन दिल्ली ,रुचिका दीपेश जैन दिल्ली और आयुष जैन की स्मृति में माता विभा जैन, स्नेह जैन बड़ोत की ओर से आर्थिक सहयोग दिया गया।


संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार ने अतिथियों का स्वागत कर दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। इसी के साथ
जे के जैन कृष्णा नगर दिल्ली और दीपक जैन उस्मानपुर दिल्ली दोनों ने फाउंडेशन के शिक्षा सेवा कार्यों में 1- प्रत्येक का सहयोग देने की घोषणा की।


लोकार्पण से पूर्व आचार्य श्री सन्मति सागर आचार्य श्री सुनील सागर महाराज की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर अर्घ समर्पित किया गया।
साथ ही इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। जल मंदिर बनने से आसपास क्षेत्र में रहने वाले वार्ड वासियों और राहगीरों के पेयजल हेतु व्यवस्था बनी। जानकारी देते हुए अनिल जैन स्वर्णकार ने बताया की एक निवेदन पर तीन भामाशाहों ने इसके लिए सहयोग दिया और जल मंदिर का मात्र 10 दिन में निर्माण हो गया और लोकार्पण भी हो गया
जिसकी सराहना की जा रही कहा जाता है मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची उपासना है उसका यह जीवंत उदाहरण है।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312


