गणिनी आर्यिका विशुद्धमती माताजी के विहार के दौरान सीतोड़ गांव में मनाया भगवान अनन्त नाथ एवं अरहनाथ का मोक्ष कल्याणक जयधोष के साथ श्रद्धालुओं ने निर्वाण लड्डू चडाकर पूजा अर्चना की

धर्म

गणिनी आर्यिका विशुद्धमती माताजी के विहार के दौरान सीतोड़ गांव में मनाया भगवान अनन्त नाथ एवं अरहनाथ का मोक्ष कल्याणक
जयधोष के साथ श्रद्धालुओं ने निर्वाण लड्डू चडाकर पूजा अर्चना की
सीतोड़
: परम पूज्य भारत गौरव गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति जी एवं पट्ट गणिनी आर्यिका विज्ञमति माताजी के सान्निध्य का गंगापुर तहसील के सीतोड़ गांव में शुक्रवार को मंगल प्रवेश हुआ। जैन धर्म प्रचारक विमल पाटनी ( जौंला ) व पारसमल जैन ने बताया कि आर्यिका माताजी ससंध के सान्निध्य में वहां पर भगवान अनन्त नाथ एवम भगवान अरहनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा श्री जी का अभिषेक किया गया। एवं गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी के मुखारविंद एवं मन्त्रोच्चार द्वारा भगवान की शांतिधारा की गई। इस दौरान भगवान अनन्त नाथ एवम भगवान अरहनाथ जी की पूजा अर्चना कर जयधोष के साथ निर्वाण लड्डू समर्पित किया।
कार्यक्रम के दौरान संधस्थ बाल ब्रह्मचारिणी अदिति दीदी द्वारा आचार्य निर्मल सागर महाराज एवं गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति एवं प्रज्ञा पद्मनी आर्यिका विज्ञमति माताजी की विशेष पूजा अर्चना कर श्री फल अर्ध्य समर्पित किए। इस अवसर पर विष्णु बोहरा, विमल जौंला,पारसमल जैन गंगापुर,राकेश जैन,गोपाल जैन, जयकुमार जैन, पारसमल प्रेस, अनिल जैन,विमल जैन, अरविन्द जैन,अर्चित जैन,प्रेमचंद जैन,पिंकी जैन, सीमा जैन, मंजू जैन सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *