गणिनी आर्यिका विशुद्धमती माताजी संघ का 7 अप्रैल को श्री महावीर जी प्रवेश की सभावना
गंगापुर
परम पूज्य गिरनार गौरव आचार्य *श्री निर्मल सागर महाराज* की शिष्या परम पूज्य भारत गौरव गणिनी *आर्यिका विशुद्ध मति माताजी* एवं पट्ट गणिनी आर्यिका विज्ञ मति माताजी संसध का निवाई से श्री महावीर जी के लिए विहार चल रहा है। संघस्थ अदिति दीदी से मिली जानकारी अनुसार आर्यिका संघ का श्री महावीरजी में 7 अप्रैल को मंगल प्रवेश होने की संभावना है।
जैन धर्म प्रचारक श्री विमल जौंला निवाई से मिली जानकारी अनुसार
दिनांक 2 अप्रैल 22 शनिवार प्रातः 7:30 बजे परम पूजनीया आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी का ससंघ मंगल प्रवेश ईदगाह मोड़ गंगापुर सिटी पर होगा तथा आहारचर्या पोस्टऑफिस के सामने सोनी गार्डन पर होगी। एवं सांयकाल 4:30 बजे गाजे बाजे के साथ जुलूस के साथ नसिया जी जाएंगी। सकल दिगम्बर जैन समाज गंगापुर अध्यक्ष सुभाष पांड्या, नरेंद्र गंगवाल महामंत्री एवम समस्त कार्यकारिणी ने निवेदन किया है की ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर जुलूस में भाग लेकर धर्म लाभ लेवे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
