पूज्य मुनि पुंगव सुधासागर महाराज की प्रेरणा से ही यह गुणोदय तीर्थ बन रहा है स्वस्तिभूषण माताजी अभिषेक करने वालों की संख्या को देख गुरु मां हुई अभिभूत
गुलगांव
विगत दिनों राजस्थान की धर्म परायण नगरी केकड़ी में आचार्य इंद्र नदी महाराज संघ एवम गणिनी गुरु मां स्वस्ति भूषण माताजी के सानिध्य में धर्म की अभूतपूर्व गंगा बही।
भक्ति उल्लास के इन पलो में भव्य कल्पद्रम महामंडल विधान का आयोजन भी संपन्न हुआ महामंडल विधान एवं भक्ति की गंगा बहाने की उपरांत गुरु मां एवं आचार्य श्री संघ का मंगल विहार 13 से18 मई तक सावर में होने जा रहे भव्य पंचकल्याण महोत्सव हेतु हुआ।

7 मई की संध्या बेला में संघ का मंगल आगमन गुणोदय तीर्थ गुलगांव में हुआ 8 मई की प्रातः बेला में आचार्य संघ एवम माताजी संघ सानिध्य में श्रीजी का अभिषेक एवं शांति धारा संपन्न हुई भक्तों की संख्या अभिषेक शांति धारा के प्रति उत्साह को देख गुरु मां काफी अभिभूत हुई।

उन्होंने निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 सुधासागर महाराज को स्मरण में लाते हुए कहा कि आज यह सब दैन सुधासागर जी महाराज की हैं।

और उनकी ही प्रेरणा से यह तीर्थ बन रहा है। पूरे भारत में सुधा सागर जी महाराज की प्रेरणा से बहुत बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं उन्होंने समाज को बहुत कुछ दिया है।


मैं यही कामना करती हु कि जल्द ही यह मंदिर भव्य रूप से निर्मित हो जल्द ही भगवान मूल वेदी और मूल मंदिर में विराजित हो।
पारस जैन जैन मोबाइल से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
