धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर के पोस्टरों एवं बेनर का हुआ विमोचननिवाई शहर के पांच स्थानों पर लगाया जाएगा शिक्षण शिविर

धर्म

धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर के पोस्टरों एवं बेनर का हुआ विमोचननिवाई शहर के पांच स्थानों पर लगाया जाएगा शिक्षण शिविर

निवाई
– आर्यिका105 विशेषमति माताजी के सानिध्य में नसियां जैन मंदिर पर दिगम्बर जैन महासमिति महिला अंचल एवं ईकाई के तत्वावधान में दस दिवसीय संस्कार शिक्षण शिविर के बेनर का विमोचन किया गया जिसमें महासमिति संभाग संरक्षक महावीर प्रसाद पराणा, अध्यक्ष हुकमचंद जैन मंत्री विमल जौंला, उपाध्यक्ष ज्ञानचंद सोगानी, एडवोकेट रवि जैन महासमिति महिला ईकाई अध्यक्ष शशी सोगानी मंत्री शकुंतला छाबड़ा कोषाध्यक्ष मेना सोगानी प्रियंका पराणा अंजना जैन सलोनी जैन मीनाक्षी भाणजा ने धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर के बेनर का विमोचन किया एवं सभी महासमिति के पदाधिकारियों ने भगवान शांतिनाथ जी के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं श्री फल भेंटकर शिविर की सफलता के लिए अनुनय विनय की।

 

 

महिला महासमिति ईकाई की प्रकोष्ठ मंत्री संजू जौंला ने बताया कि आगामी 18 मई से 27 मई तक बच्चों एवं वरिष्ठ जनो के लिए धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें 18 मई को शिविर का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन किया जाएगा।

 

शिविर के लिए दिगम्बर जैन महासमिति महिला अंचल अध्यक्ष शकुंतला जैन बिन्दायका मंत्री सुनीता गंगवाल एवं कोषाध्यक्ष उर्मिला जैन जयपुर, एवं राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र जैन पांडया एवं प्रदेश अध्यक्ष अनिल जैन आई पी एस, महामंत्री महेन्द्र गंगवाल ने प्रेरित किया। प्रकोष्ठ मंत्री संजू जौंला ने बताया कि शिविर में नसियां जैन मंदिर पाठशाला, अग्रवाल मंदिर पाठशाला, इन्द्रा कालोनी जैन पाठशाला, शांतिसागर पाठशाला, एवं चंद्र प्रभु पाठशाला के बालक बालिकाओं को महासमिति महिला ईकाई के पदाधिकारियों द्वारा धार्मिक शिक्षण दिया जाएगा जिसके लिए गुरुवार को नसियां जैन मंदिर में शिक्षण शिविर के बेनर का विमोचन किया गया। हितेश छाबड़ा एवं राकेश संधी ने बताया कि इस दौरान सभी पदाधिकारियों को आर्यिका विशेष मति माताजी ने शिविर के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं सभी को मंगलमय आशीर्वाद प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *