*नेपाल की राजधानी काठमांडू जैन मन्दिर में मनाया भव्य रूप से अक्षय तृतीया महापर्व
काठमाण्डू
नेपाल की राजधानी काठमाण्डू के श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में अक्षय तृतीया पर्व को विभिन्न धार्मिक आयोजन के साथभव्य रुप से मनाया गया।
जानकारी देते हुए श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष जैन सेठी ने बताया कि प्रात: काल श्री जी के अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन पाठ व झंडारोहण से प्रारम्भ होकर साय काल में महाआरती का आयोजन किया गया।
मन्दिर क्षेत्र को विशेष रोशनी से प्रकाशमय किया गया। कार्यक्रम में आदिनाथ भगवान के गुण गान व जयकारों से पुरा मन्दिर प्रागण गुजाय मान हो गया।


अध्यक्ष सेठी ने बताया कि वही इस दिन मन्दिर जी की मुख्य ध्वजा नई लगाई जाती है। मन्दिर की की इस मुख्य ध्वजा लगाने का सौभाग्य विजय कुमार संतोष देवी जैन सानेपा वालो को प्राप्त हुआ।सभी ने जैन ध्वजा को हाथो में लेकर उमंग व उत्साह के साथ भक्त्ति करते हुए जैन एकता का परिचय दिया।
इस पावन अवसर पर सभी भक्त जनों के लिए ताजे गन्ने का रस भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में मन्दिर कमेटी के सदस्य सहित दिगम्बर जैन समाज की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312




