*भारत गौरव गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बालवाडी़ चाकसू में हुए अनेक धार्मिक आयोजन*
*जो मनुष्य इन्द्र बनकर अर्चना करता है वह अगले भव्य में स्वर्गो में इन्द्र बनने का पुण्यार्जन प्राप्त करता है*
*आर्यिका विज्ञा श्री*
जयपुर
- परम पूज्य भारत गौरव गणिनी आर्यिका गुरु मां विज्ञाश्री माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में आज
26 मार्च को चाकसू के बालवाड़ी दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर मूलनायक आदिनाथ भगवान का महास्तकाभिषेक, शांति धारा एवं आदिनाथ महामंडल विभिन्न मंत्रोचारणों के बीच सम्पन्न हुआ तथा आदिनाथ जयंती महोत्सव अत्यन्त धूम – धाम हषौल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम में आदिनाथ गुणगान व जयकारों से सारा प्रांगण गुंजायमान हो गया, जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबु गोधा ने अवगत कराया कि इस अवसर पर 2,3अप्रेल 2022 को होने वाले वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्रों का चयन किया गया जिसमें आर्यिका श्री के द्वारा सौ धर्म इन्द्र आदि उत्तम पात्रों की महिमा एवं उनके सातिशय पुण्य का वर्णन किया | उन्होंने कहा कि जो मनुष्य होकर इन्द्र बनकर अर्चना करता है वह निश्चित ही अगले भव में स्वर्ग में इन्द्र बनने का पुण्यार्जन करता है
वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के मुख्य पात्र सौंधर्म इन्द्र- बनने का सौभाग्य अशोक कुमार -अमित सोगानी परिवार ने प्राप्त किया , कुबेर इन्द्र- लादूलाल , बाबूलाल, दिनेश गंगवाल परिवार ,ईशान इन्द्र – अशोक कुमार, अजय कुमार, विजय गंगवाल परिवार ,यज्ञनायक- लादूलाल, बाबूलाल, सानत इन्द्र- बाबूलाल -प्रवीण कुमार शाह परिवार, माहेन्द्र इन्द्र- धर्मचन्द- शुभम काला सपरिवार ने सौभाग्य प्राप्त किया ।मंदिर के मुख्य सिंहद्वार के पुण्यार्जक नेमीचन्द -महावीर प्रसाद जी माधोपुरीया ,मुख्य गेट का लोकार्पण – लादूलाल, बाबूलाल, दिनेश कुमार, अशोक ,अनिल गंगवाल परिवार ने किया।- *राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान*

