महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितेश राणे के फोटो के साथ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का फोटो मास्क पहनाने वाले व्यक्ति को कैबिनेट मंत्री ने गिरफ्तार करवाया
जैन धर्म के परम पूज्य आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागरजी व महाराष्ट्र के कॅबिनेट मंत्री श्री नितेश जी राणे साहेब के फोटो के साथ भावनात्मक खिलवाड करने वाले ज्ञानेश्वर भागाजी गाडे वय 31 वर्षीय गाव वरुड तालुका जाफराबाद को माननीय मंत्री महोदय ने कल रात एस.पी. को फोन करके गिरफ़्तार करवाया ।
मंत्री महोदय द्वारा किए गए इस कार्य की समस्त जैन समाज ने सराहना की और उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

क्या था मामला
महाराष्ट्र के जालना जिले के जफराबाद निवासी ज्ञानेश्वर गाढ़े द्वारा जैन धर्म के सर्वोच्च संत परम पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर, उनके शरीर पर महाराष्ट्र बीजेपी नेता नितेश राणे का चेहरा मास्क कर सोशल मीडिया (फेसबुक) पर पोस्ट कर दिया जो अत्यंत निंदनीय, घिनौनी और जैन धर्म के अनुयायियों की भावनाओं को आहत करने वाली हरकत की
जो न केवल धार्मिक भावनाओं का अपमान है, बल्कि जैन संस्कृति और हमारे पूज्य गुरुओं के सम्मान पर सीधा प्रहार था


सकल जैन समाज, भोकरदन द्वारा इस व्यक्ति की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की संपूर्ण जैन जगत ने अपील कि इस कुकृत्य का अपने-अपने स्तर पर घोर विरोध किया और निषेध करने की मांग की
जिसका व्यापक असर हुआ तुरंत इस पर कार्यवाही हुई और कैबिनेट मंत्री ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार करवाया।


