श्रद्धा के सागर में डूबा बीनागंज: निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज के मंगल प्रवेश पर उमड़ा जनसैलाब

धर्म

श्रद्धा के सागर में डूबा बीनागंज: निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज के मंगल प्रवेश पर उमड़ा जनसैलाब

 

भव्य स्वागत, जयघोष से गूंजा नगर; शुभोदय अतिशय तीर्थ की दिव्यता और भगवान आदिनाथ की अलौकिक प्रतिमा बनी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र

बीनागंज (मध्यप्रदेश)।

निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 श्री सुधासागर जी महाराज के मंगल आगमन पर मंगलवार को बीनागंज नगर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के रंग में रंग गया। नगर की सड़कों पर हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा और “जय-जय गुरुदेव” के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

 

निचला बाजार से लेकर दिगंबर जैन मंदिर तक पूरे मार्ग को आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी झालरों और स्वागत द्वारों से भव्य रूप दिया गया था। मार्ग में जगह-जगह समाजजनों और नगरवासियों ने पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ मुनिश्री का अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

जैन समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर स्वागत की तैयारियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने इसे अपने जीवन का दुर्लभ और सौभाग्यशाली अवसर बताते हुए धर्मलाभ प्राप्त किया। मुनिश्री के नगर प्रवेश से संपूर्ण बीनागंज आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया।

इस अवसर पर जैन समाज के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने भावभीने स्वागत के साथ मुनिश्री का अभिनंदन कर धर्मलाभ अर्जित किया।

पूज्य मुनिश्री की प्रेरणा से नई ऊंचाइयों पर पहुंचा शुभोदय तीर्थ

श्रद्धालुओं ने कहा कि पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 सुधासागर जी महाराज के सतत मार्गदर्शन और प्रेरणा से बीनागंज का शुभोदय तीर्थ आज देश-विदेश में अपनी विशेष पहचान बना चुका है। तीर्थ संरक्षण और विकास के लिए उनके योगदान ने इस क्षेत्र को आध्यात्मिक गौरव प्रदान किया है। आज यह तीर्थ विश्वभर के जैन श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

 

शुभोदय तीर्थ: आस्था, इतिहास और अतिशय का अद्भुत संगम

गुना जिले के बीनागंज स्थित शुभोदय अतिशय तीर्थ अपनी 15 फीट ऊंची पद्मासनस्थ भगवान आदिनाथ की भव्य प्रतिमा तथा वर्ष 1997 में नींव की खुदाई के दौरान प्राप्त लगभग एक हजार वर्ष प्राचीन सात जैन प्रतिमाओं के कारण विशेष प्रसिद्ध है। इन्हीं चमत्कारिक प्रतिमाओं की प्राप्ति के बाद यह स्थान अतिशय क्षेत्र के रूप में विख्यात हुआ और आज हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।

रामगंजमंडी के श्रद्धालुओं ने साझा किया अलौकिक अनुभव

दिसंबर माह में रामगंजमंडी से अशोकनगर जाते समय श्रद्धालुओं का एक समूह शुभोदय तीर्थ पहुंचा था। दर्शन के बाद सभी ने इसे जीवन का अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बताया।

भक्त समूह में शामिल अजय सांवला, आनंद ठोरा, कमल सांवला, मुकेश चेलावत, अभिषेक लुहाड़िया, सुभाष ठाई एवं श्री अनोपड़ा ने बताया कि मूलनायक भगवान आदिनाथ की दिव्य प्रतिमा के दर्शन से मन में अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। उन्होंने कहा कि प्रतिमा की अलौकिक छवि ऐसी है कि श्रद्धालु उसे एकटक निहारते ही रह जाएं।

रिपोर्ट: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी

मो.: 9929747312

Beeanaganj Immersed in an Ocean of Devotion: Massive Crowd Welcomes Niryaapak Shraman Muni Shri Sudhasagar Maharaj

Grand reception echoes with chants of devotion; the divine glory of Shubhoday Atishaya Teerth and the magnificent idol of Lord Adinath become the centre of attraction

Beenaganj, Madhya Pradesh:

The auspicious arrival of Niryaapak Shraman Muni Pungav 108 Shri Sudhasagar Ji Maharaj transformed Beenaganj into a vibrant centre of faith, devotion, and spiritual enthusiasm on Tuesday. Thousands of devotees lined the streets, while the air resonated with the sacred chants of “Jai Jai Gurudev,” creating an atmosphere filled with spiritual fervour.

From Nichla Bazaar to the Digambar Jain Temple, the entire procession route was beautifully decorated with colourful festoons, floral arrangements, and grand welcome gates. Devotees and local residents showered flowers upon the revered monk and greeted him with heartfelt reverence, seeking his blessings.

Members of the Jain community kept their business establishments closed to participate wholeheartedly in the historic welcome. Devotees described the occasion as a rare and blessed moment in their lives, saying that the holy arrival of Muni Shri filled the entire town with positive spiritual energy.

Apart from the Jain community, office-bearers of various social organizations and several prominent citizens also participated in the grand reception and received spiritual blessings.

Shubhoday Teerth Reaches New Heights Under the Inspiration of Muni Shri

Devotees expressed that under the continuous guidance and inspiration of Pujya Niryaapak Shraman Muni 108 Shri Sudhasagar Ji Maharaj, Shubhoday Teerth has earned a distinguished identity across India and abroad. His invaluable contribution towards the preservation and development of the sacred pilgrimage has elevated its spiritual significance, making it one of the most revered Jain pilgrimage destinations for devotees worldwide.

Shubhoday Atishaya Teerth: A Unique Blend of Faith, History and Miracles

Located in Beenaganj of Guna district, Shubhoday Atishaya Teerth is renowned for its majestic 15-foot-tall seated idol of Lord Adinath in Padmasana posture. The pilgrimage gained extraordinary prominence in 1997, when seven ancient Jain idols, believed to be nearly 1,000 years old, were discovered during foundation excavation work. Following this miraculous discovery, the site became widely recognized as an Atishaya Kshetra (Miraculous Jain Pilgrimage Centre) and today attracts thousands of devotees from across the country.

Devotees from Ramganj Mandi Share a Divine Experience

During December, a group of devotees from Ramganj Mandi visited Shubhoday Teerth while travelling to Ashoknagar. They described the visit as one of the most memorable spiritual experiences of their lives.

Members of the group—including Ajay Sanwala, Anand Thora, Kamal Sanwala, Mukesh Chelawat, Abhishek Luhadiya, Subhash Thai, and Shri Anopda—said that the divine darshan of the principal deity, Lord Adinath, filled their hearts with immense peace, positivity, and spiritual bliss. They added that the idol’s extraordinary divine aura captivates every devotee, leaving them spellbound.

Report: Abhishek Jain Luhadia, Ramganj Mandi

Mobile: +91 99297 47312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *