मुनिश्री शिवानन्दी एवं प्रशमानन्दी महाराज का हुआ मंगल प्रवेश

धर्म

मुनिश्री शिवानन्दी एवं प्रशमानन्दी महाराज का हुआ मंगल प्रवेश

निवाई –

सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में रविवार को सुबह जैन मुनि शिवा नन्दी महाराज एवं मुनि प्रशमा नन्दी महाराज का निवाई शहर में मंगल प्रवेश हुआ।

 

जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला एवं राकेश संधी ने बताया कि जैन आचार्य वसुनंदी महाराज के शिष्य जैन मुनि शिवा नन्दी महाराज एवं मुनि प्रशमा नन्दी महाराज पीपलू रजवास होते हुए रविवार को निवाई पहुंचे।

जौंला ने बताया कि मुनि श्री टोंक रोड वैयरहाऊस बस स्टैंड अहिंसा सर्किल भगवान महावीर मार्ग होते हुए श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर पहुंचे जहां समाज के लोगों ने पाद प्रक्षालन करके एवं आरती उतारकर अगुवानी की।

इस दौरान महाराज श्री संघ ने भगवान शांतिनाथ के दर्शन कर धर्म सभा को संबोधित किया। महावीर प्रसाद पराणा गोपाल कठमाणा हितेश छाबड़ा शंभु कठमाणा पदम टोंग्या महेन्द्र काला विमल जैन त्रिलोक रजवास जयकुमार जैन राजेन्द्र जैन संजय सोगानी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *