सुमतिधाम महोत्सव में रामगंजमंडी के नवयुवकों ने धर्म लाभ प्राप्त किया एवं श्री मनीष गोधा से शिष्टाचार भेंट कर सकल जैन समाज रामगंजमंडी की ओर से उनके कार्य की की अनुमोदना

धर्म

सुमतिधाम महोत्सव में रामगंजमंडी के नवयुवकों ने धर्म लाभ प्राप्त किया एवं श्री मनीष गोधा से शिष्टाचार भेंट कर सकल जैन समाज रामगंजमंडी की ओर से उनके कार्य की की अनुमोदना
रामगंजमंडी
दिनांक 1 मई 2025 को नवयुवकों का समूह रामगंजमंडी से पट्टाचार्य महोत्सव में सम्मिलित हुआ।सर्वप्रथम समूह ने सुमतिनाथ भगवान के दर्शन किए समूह के नितिन जैन बताते हैं की दिव्य अलौकिक प्रतिमा देखकर नजर हटाने का मन नहीं करता हैं। उन्होंने देशना मंडप में संतों के प्रवचनों को सुना।

 

 

इसके पश्चात देशना मंडप से बाहर निकलकर सभी साधु साध्वियों का समतापूर्वक आशीर्वाद लिया और रामगंजमंडी से विहार कर सुमति धाम आए साधु संतों का आशीर्वाद लिया। सभी साधु संतों ने बड़े ही स्नेह पूर्वक मस्तक पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया ।

पट्टाचार्य महोत्सव के स्वरूप को देखकर सारा नवयुवक मंडल भाव विभोर हो गया इसके बाद में पास ही स्थित गोमटगिरी क्षेत्र पर विराजमान पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विमल प्रभा माताजी ससंघ दर्शन किये माताजी ने बड़े ही प्रसन्नता पूर्व सकल दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी के सभी श्रावको को खूब आशीर्वाद दिया नवयुवक मंडल ने माताजी से स्वास्थ्य की जानकारी ली इसके बाद माताजी से आशीर्वाद लेकर नवयुवक मंडल वापस सुमतिधाम पहुंचा और वहां पर पहुंचकर श्री मनीष गोधा से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें विनम्र भाव से कहा की आपके द्वारा किए जा रहे इतने भव्यतम पुनीत कार्य के लिये सकल दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी आपके पुण्य की बहुत-बहुत अनुमोदना करता है आप इसी तरह निरंतर साधु संतों की सेवा में धर्म मार्ग में वृद्धि करते रहे।

 

गोधा रामगंजमंडी के संत सेवा समर्पण से हुए गदगद
जब नवयुवक मंडल ने उनको बताया कि यह नवयुवक टीम साधु संतों के विहार आदि में पूर्ण सहयोग करती है। वे गदगद हुए और श्री मनीष गोधा ने नितिन सबद्रा के कंधे पर हाथ रखकर कहा आप बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं इसे निरंतर जारी रखें काफी देर बातचीत करने के बाद श्री मनीष गोधा ने पूछा आपको किसी चीज की आवश्यकता हो तो बताएं तो सभी समूह सदस्यों ने बोलाआपकी व्यवस्थाएं इतनी अच्छी है कि यहां पर आने वाले सभी श्रावकों को बहुत आनंद आ रहा है और यहां से लौट कर और भी लोगों को सुमतीधाम आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। समूह ने पुनः मनीष गोधा को धन्यवाद देकर जय जिनेंद्र किया।


समूह ने शाम को गुरु भक्ति कालाभ लिया जिसमें लगभग 400 साधु साध्वियां एक साथ एक मंच पर देखकर सभी भाव विभोर हो उठे नमोस्तु शासन जयवंत हो के नारो से पंडाल गूंज उठा इसके बाद भव्य भक्तिमय आरती शानदार लेजर शो देखने का भी अवसर मिला।

वहां से आने का मन नहीं था नितिन जैन
भक्तिमय वातावरण एवं उल्लसित क्षणों के विषय में नितिन जैन कहते हैं की मन वहां से आने को नहीं हो रहा था। ऐसा आयोजन न भूत होना भविष्यति है। पर आना जाना एक सिस्टम का हिस्सा है पर वास्तविकता यह है कि आनंद आ गया 400 से अधिक साधु साध्वीयों का समागम एक साथ मिलना बहुत दुर्लभ है।

समूह में नितिन सबद्रा ऋषभ जैन दोराया शुभम जैन रेलवे वाले राकेश जैन मुकेश जैन ओसारा एवम अन्य लोग सम्मिलित थे। उन्होंने क्षपक महाराज जिनकी संलेखना चल रही थी उनके भी दर्शन किए इसके साथ ही ढाई दीप जिनालय के दर्शन कर समूह गदगद हो गया
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *