सुमति धाम तीर्थ पहुंचकर श्री अशोक सुशीला पाटनी ने लिया संतों का आशीर्वाद इस महाकुंभ में सभी को पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लेना चाहिए अशोक पाटनी

धर्म

सुमति धाम तीर्थ पहुंचकर श्री अशोक सुशीला पाटनी ने लिया संतों का आशीर्वाद इस महाकुंभ में सभी को पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लेना चाहिए अशोक पाटनी
इंदौर
संपूर्ण भारतवर्ष में आज अगर किसी क्षेत्र की चर्चा सर्वाधिक है तो वह है सुमति धाम इंदौर जहां अनेक संतों की सन्निधि प्राप्त हो रही है अवसर है आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज का पट्टाचार्य महोत्सव

 

 

क्या नेता क्या अभिनेता सभी इसमें सम्मिलित हो रहे हैं यह अपने आप में एक महाकुंभ है जिसमें सभी धर्म लाभ ले रहे हैं हमने अनेकों कुंभों को देखा है और अनेकों मेलो को देखा है लेकिन यह क्षण अपने आप में एक ही अलौकिक है अहिल्या की नगरी को अब धर्म नगरी के रूप में देखा जाने लगा है।

इस आयोजन को जैन महाकुंभ कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं है। सोमवार की बेला में प्रसिद्ध उद्योगपति उदारमना भामाशाह श्रीमान अशोक सुशीला पाटनी आरके मार्बल ग्रुप ने सुमति धाम पहुंचकर आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज एवं अनेक संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री पाटनी ने कहा*कि सभी को अवश्य देश के इतने बड़े जैन महा कुम्भ मे अवश्य पधार कर पुण्य का संचय करना चाहिए।

 

भामाशाह श्री अशोक जी पाटनी ने श्री मनीष सपना गोधा को सुमति धाम महोत्सव के इस महान आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की एवं गुरु भक्ति की सराहना की

 

जिनके कारण 1 मंच पर इतने अधिक साधुओं के दर्शन सम्पूर्ण भारत के जैन बंधुओं को उपलब्ध हो सके।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *