जैन समाज की विरोध महारेली की तैय्यारीया जोरो पर :-
रामगंजमंडी
झारखण्ड में स्थित जैन समाज के बडे तीर्थ सम्मेदशिखर जी को झारखंड सरकार, एवं केंद्र सरकार के द्वारा पर्यटक स्थल बनाए जाने के प्रयासों के खिलाफ पूरे देश में जैन समाज 21 दिसंबर को विरोध प्रकट करने के लिए रेलिया निकाल रहा है। रामगंजमंडी में भी 21दिसंबर को पूरा जैन समाज जिसमें दिगंबर,श्वेतांबर, बघेरवाल सभी मिलकर दोनो सरकारों के प्रयासों के खिलाफ महा रैली निकालेंगे।
दिगंबर समाज के अध्यक्ष अजीत कुमार सेठी, श्वेतांबर समाज के अध्यक्ष राजकुमार पारख एवम बघेरवाल समाज के अध्यक्ष महेंद्र ठोरा ने बताया कि 21 दिसंबर को सुबह ठीक 9:00 बजे दिगंबर जैन मंदिर बाजार नंबर 1 से यह विरोध महारैली प्रारंभ होगी जो शहर के मुख्य बाजारों में होती हुई प्रशासन को देश के राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री झारखंड के राज्यपाल और
ओर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देगी –

श्वेताम्बर समाज के अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि जैन समाज के लिये सम्मेद शिखर जी तीर्थ की पवित्रता को बचाना
सर्वोपरि है। सम्मेद शिखरजी तीर्थ की पावन धरा से जैनियो के 24 तीर्थकरो मे से 20तीर्थकर मोक्ष गये है। विरोध महारेली के लिये मंगलम सीमेन्ट मोडक, मोडक गांव, मोडक स्टेशन संधारा में रह रहे जैन परिवारों के साथ रामगंजमंडी
के प्रत्येक घर मे सम्पर्क किया जा रहा है। इस विरोध महारैली को सफल बनाने के लिए युवाओं एवं महिलाओं में काफी उत्साह है।
पारख ने बताया कि महारैली के लिए जैन समाज के लोग स्लोगन लिखी तख्तियां तैय्यार कर रहे है। साथ ही बैनर झंडे बनाए जा रहे हैं। 21 दिसंबर को जैन समाज के लोग की दुकानें एवं प्रतिष्ठान सुबह 11:00 बजे तक बंद रहेगी।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
