सकल दिगंबर जैन बीसपंथ दिगंबर जैन समाज नैनवा द्वारा एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा व परामर्श शिविर 7 को

धर्म

सकल दिगंबर जैन बीसपंथ दिगंबर जैन समाज नैनवा द्वारा एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा व परामर्श शिविर 7 को
नैनवा
मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची उपासना है एवं जैन धर्म का प्रमुख सिद्धांत है परस्परोंग्रहों जीवानाम जियो और जीने दो को चरितार्थ करते हुए सकल दिगंबर जैन बीसपंथ दिगंबर जैन समाज नैनवा द्वारा एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा व परामर्श शिविर 7 मई को आहुत किया गया है।

 

 

जिसमें डॉक्टर द्वारा सभी प्रकार की जांच एवं औषधीय समाज द्वारा निशुल्क दी जावेगीनैनवा दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता श्री महावीर जैन सरावगी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक श्री शांति वीर जैन धर्म स्थल बस स्टैंड नैनवा पर होगा।

जिसका रजिस्ट्रेशन दोपहर 12:00 बजे से 1:00 तक किया जाएगा उन्होंने बताया कि सभी चिकित्सक दोपहर 1:00 बजे से 4:00 तक अपनी सेवाएं देंगे

 

इस शिविर में सेवा देने हेतु डॉक्टर रामचंद्रन बेंगलुरु स्पेशलिस्ट सर्जन स्पाइन हड्डी, डॉक्टर विवेक नीमच नेत्र विशेषज्ञ, डॉ योगेश दंत रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। सभी मरीजों से अपील की गई है कि पूर्व की जांच की रिपोर्ट एक्स-रे एम आर आई अपने साथ में लाए।

महावीर जैन सरावगी से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *