रामगंजमंडी के धर्मनिष्ट युवा रवि बाफना के दो वर्ष तक लगातार वर्षीतप पूर्ण होने पर मालपुरा दादाबाड़ी में पारणा एवम बहुमान 30 अप्रैल को होगा

धर्म

रामगंजमंडी के धर्मनिष्ट युवा रवि बाफना के दो वर्ष तक लगातार वर्षीतप पूर्ण होने पर मालपुरा दादाबाड़ी में पारणा एवम बहुमान 30 अप्रैल को होगा
रामगंजमंडी
जैन दर्शन मे त्याग तप का बड़ा महत्व है तप के द्वारा ही कर्म की निर्जरा एवम सिद्धत्व की प्राप्ति होती है।

 

ऐसी ही उत्कृष्ट तपस्या रामगंजमंडी के धर्मनिष्ट व्यक्तित्व संत सेवा में समर्पित श्री रवि बाफना ने की है। उन्होंने लगातार 2 वर्षों तक वर्षीतप किया हैं जो अक्षय तृतीया के दिन 30 अप्रैल 2025 को पूर्ण होगा।

जैन दर्शन में वर्षीतप का महत्व

   
जैन दर्शन में त्याग तपस्या का विशेष महत्व है वर्षीतप की तपस्या अपने आप में अनुपम है 13 माह तक प्रभु आदिनाथ को आहार एवम विधि नहीं मिली और अक्षय तृतीया के पुनीत दिन राजा श्रेयांश ने उन्हें इक्षु रस (गन्ना) के द्वारा उन्हें पारणा करवाया तभी से यह पर्व दान पर्व के रूप में विख्यात हो गया।

कैसे होती हैं तपस्या

   
यह तप एक वर्ष तक होता है जो अक्षय तृतीया से शुरू होता है इस तपस्या में पूरे एक वर्ष तक एक दिन आहार और एक दिन उपवास होता है। यह तपस्या रामगंजमंडी नगर के श्री रवि बाफना ने लगातार दो वर्ष तक की है।

     

गुरुजनों के आशीष परिवार के संबल से यह तपस्या करने की प्रेरणा मिली रवि बाफना
रामगंजमंडी नगर की तपस्वी श्री रवि बाफना इस तपस्या के विषय में कहते हैं कि इसकी प्रेरणा मुझे जिन शिशु साध्वी श्री प्रज्ञा श्री जी महाराज साहब एवं साध्वी श्री गुणरंजना श्रीजी से मिली स्वर्गीय श्री ज्ञानचंद बाफना के पुत्र श्री रवि बाफना कहते हैं कि इस तपस्या के लिए मुझे मेरी माता श्री मोहनबाई ने प्रेरित किया एवं मेरी धर्मपत्नी श्रीमती प्रीति बाफना एवं मेरी दोनों पुत्री ने मेरा कदम कदम पर साथ दिया और और यह तप पूर्ण होने जा रहा है।

मालपुरा में दो दिवसीय आयोजन के साथ होगा बाफना का सम्मान

तपस्वी श्री रवि बाफना का भव्य आयोजन के साथ 30 अप्रैल की बेला में सम्मान किया जाएगा।
संत सेवा एवं त्याग तपस्या में अनुकरणीय में सक्रिय श्री रवि बाफना रामगंजमंडी नगर को गौरवान्वित किया है चमत्कारी महातीर्थ मालपुरा में जिस स्थान पर दादा गुरुदेव ने प्रत्यक्ष दर्शन दिए हैं इस पुण्य धरा पर दो दिवसीय आयोजन होगा जिसमें 29 अप्रैल को रात 8:00 बजे भक्ति संध्या आयोजित की जाएगी जिसमें भजन गायक मोहित बोथरा कोलकाता वाले अपनी स्वर लहरियो को बिखेरेंगे एवं 30 अप्रैल को प्रातः बेला में श्री बाफना का वरघोड़ा निकाला जाएगा। एवम बहुमान के साथ उनका भव्य पारणा संपन्न होगा। इस पुनीत अवसर पर रामगंजमंडी के भक्त एवम सम्पूर्ण भारतवर्ष के नगरों एवं शहरों से भक्त सम्मिलित होकर पुण्य अर्जन कर तपस्वी की अनुमोदना करेंगे।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *