अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाए जाएगे दसलक्षण पर्व

धर्म

अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाए जाएगे दसलक्षण पर्व
रामगंजमंडी
तप आराधना का महापर्व दसलक्षण पर्व अभूतपुर्व उत्साह के साथ 31अगस्त बुधवार से मनाया जाएगा इस हेतु नगर के समस्त दिगम्बर जैन जिनालयों में विशेष साज सजावट की गई नगर के प्रमुख श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बाजार नंबर 1 प्रतिदिन अभिषेक पूजन व तत्वार्थ सूत्र का वाचन होगा। वही श्री शान्तिनाथ दिगंबर जैन नसिया उंडवा रोड पर भी अभिषेक व विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। वही बाजार नंबर 1महावीर जैन मंदिर में भी दस दिन तक विशेष आयोजन होंगे बघेरवाल समाज रामगंजमंडी के महामंत्री पदम सुरलाया ने बताया कि महावीर जैन मंदिर में दिनांक 31 अगस्त 2022 बुधवार से 9 सितंबर 2022 शुक्रवार तक पर्यूषण पर्व पर दैनिक कार्यक्रम मे सुबह की बेला में 7.15 बजे नित्य अभिषेक शांतिधारा 8.00 बजे से पर्व पूजन एवं दशलक्षण मण्डल विधान


सायंकाल= 7.30 बजे सामूहिक आरती 48 दीपकों द्वारा महाआरती होगी। आयोजन के क्रम में प्रथम दिन महाआरती का पुण्य लाभ वीर जैन सोशल ग्रुप को प्राप्त होगा। महाआरती के पश्चात प्रतियोगिताओं का आयोजन रहेगा जो कि वीर जैन सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित की जावेगी।
समिति द्वारा समस्त कार्यक्रमों में समाज बंधु को सपरिवार पधारने एवम धर्म लाभ लेंने की अपील की गई है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *