मुनिश्री सुधासागर महाराज का आगरा के कमलानगर के नेमिंनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आगमन हुआ
आगरा
आगरा में श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, कर्मयोगी, कमला नगर आगरा में आज श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर, कमला नगर से श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कर्मयोगी कमला नगर आगरा में मुनि पुंगव श्री 108 सुधासगर जी महाराज जी संसघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ l

मुनि श्री द्वारा सूर्यमंत्रित जिनालय में प्रतिष्ठित जिन प्रतिमाओं का अभिषेक नेमिनाथ भगवान का अभिषेक किया गया l
धर्मसभा का प्रारम्भ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलन कर हुआ। बालिका ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी l जिसमें परिवार ने मुनिश्री का पाद प्रक्षालन कर मुनिश्री को शास्त्र समर्पित किए। भक्तों की भीड़ और अभिषेक करने वाले की भीड़ देखते ही बनी एवम पूरा मंदिर मानो जैसे छोटा पड़ गया हो l




अग्रमाध्वी महिला मंडल आगरा को आगरा में बनने जा रहे

लोकोदय तीर्थ में 11 कलश का भू दान दिया इस अवसर पर सुनील कुमार जैन मैदा वाले पवन जैन चाँदी वाले सुमेर पांड्या सुरेश पांड्या सुनील जैन नसिया राजकुमार जैन अंशुल जैन अंकुश जैन राहुल जैन दीपक जैन निलेश जैन राखी जैन शशि पाटनी, मीडिया प्रभारी समकित जैन एवं राहुल जैन और सकल जैन समाज मौजूद था l
