मुनि श्री 108 अनुत्तर सागर जी महाराज ससंघ(3पिच्छी )का हुआ नगर आगमन।

धर्म

मुनि श्री 108 अनुत्तर सागर जी महाराज ससंघ(3पिच्छी )का हुआ नगर आगमन।
सनावद– त्यागियों की नगरी सनावद में जैन संतों का आना निरन्तर जारी है ।
समाज प्रवक्ता सन्मति जैन काका ने बताया की इसी क्रम में आज गणाचार्य 108 श्री विरागसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्यमुनि श्री108 अनुत्तरसागर जी महाराज  ससंघ (3पिच्छी) का मंगल प्रवेश धर्मनगरी सनावद में मंगलवार को शाम 5:30 बजे खंडवा की ओर से हुआ।

 

 

समाजजनों ने मंगल अगवानी हेतु ढकलगांव फाटा खंडवा रोड पर पहुंचकर अगवानी में सम्मिलित होकर धर्म प्रभावना में सहयोगी बने ।

 

मुनिश्री सुपार्श्वनाथ मंदिर पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा जी में महिला मंडलों नके द्वारा पाद प्रक्षालन कराया गया तत्पश्चात मंदिर के दर्शन किए तत्पश्चात आप ने बड़वाह की ओर मंगल विहार किया इस  अवसर पर मुनि सेवा अध्यक्ष मुकेश जैन ,प्रशांत चौधरी, अनुभव सराफ,हर्षित जैन ,आशीष जैन, कमलेश भूच,वारिश जैन,सोनू जैन, संतोष बाकलीवाल, अचिंत्य जैन, महेन्द्र मुंशी,बसंत काकू,राजू जैन,निलेश बाकलीवाल, लवीश पाटनी,संदीप चौधरी,विशाल चौधरी,नीतू जैन,अंशुमा जैन,लेखमालाजैन, हीरामणी भूच,मंजुला भूच,सहित सभीसमाजजन उपस्थित थे।

*बुधवार होगा गुरु शिष्य मिलन*

 

   
निरन्तर पद विहार के कर रहे  आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य
मुनि श्री अनुत्तरसागर जी महाराज ससंघ ( 3 पिच्छी ) का  बुधवार 23 अप्रैल को चर्या शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ (तकरीबन65पिच्छी) का मिलन बड़वाह शहर में प्रातः होगा ।

    संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *