कैथूली क्षेत्र पर अभिषेक शांतिधारा व पूजन करके मनाया पारस प्रभु व चंद्रप्रभ प्रभु का जन्म तप कल्याणक महोत्सव

धर्म

कैथूली क्षेत्र पर अभिषेक शांतिधारा व पूजन करके मनाया पारस प्रभु व चंद्रप्रभ प्रभु का जन्म तप कल्याणक महोत्सव
कैथूली

मंदसौर जिले की भानपुरा तहसील में मालवा पठार की तलहटी में प्राकृतिक सुंदरता का धनी श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र कैथूली में भगवान श्री पारसनाथ एवम् भगवान श्री चंद्रप्रभ जी के जन्म व तप कल्याणक महामहोत्सव पर प्रातः कालीन बेला में भक्तों द्वारा बड़ी भक्ति भाव से मूलनायक श्री पार्श्वनाथ प्रभु का अभिषेक व शांतिधारा की गई।
जन्म व तप कल्याणक के इस पावन पुनीत अवसर पर मुलनायक पारसनाथ भगवान का प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य श्रेष्ठि परिवार श्री सुरेश कुमार सिद्धार्थ कुमार बाबरिया परिवार रामगंजमंडी वालों को प्राप्त हुआ।

 

 

 

 

 

साथ ही प्रभु जी की पावन पुनीत शांतिधारा का सौभाग्य श्रेष्ठि श्री ज्ञानचंद पारस कुमार दुगेरिया परिवार मोड़क वालों को

एवम् श्रेष्ठि श्री करुणेश, गौरव, अंकित किंगश्री परिवार वालों रामगंजमंडी को प्राप्त हुआ साथ ही ऑनलाइन माध्यम से शांतिधारा का सौभाग्य श्रेष्ठि श्री गणेश कुमार ज मोहित शोभित रोहित ब्रह्मचारिणी रीना दीदी ढाबला वाले रामगंजमंडी को प्राप्त हुआ। जन्म कल्याणक के इस पावन पुनीत अवसर पर सभी भक्तों द्वारा बड़े ही उल्लास भाव से सभी मांगलिक क्रियाएं की गई। शांतिधारा के पश्चात रेखा बाबरिया द्वारा प्रभु की भक्तिमय पूजन की गई।
समस्त क्रियाएं क्षेत्रीय विद्वान अमन शास्त्री के दिशा निर्देशन में की गई।

प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *