“एक लाख यूनिट रक्तदान की ऐतिहासिक ओर बढ़ते कदम – ब्रह्मा कुमारीज़ बनीं सेवा की मिसाल”* 

धर्म

*“एक लाख यूनिट रक्तदान की ऐतिहासिक ओर बढ़ते कदम – ब्रह्मा कुमारीज़ बनीं सेवा की मिसाल”* 

रामगंजमंडी 

आज ब्रह्मा कुमारीज़ केंद्र, रामगंज मंडी पर संस्था की मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणी जी के अठारहवें पुण्य स्मृति दिवस पर, जिसे विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है, के अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ पधारे सभी अतिथियों के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। वातावरण में आध्यात्मिकता और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला।

रामगंज मंडी सेवा केंद्र की इंचार्ज ब्रह्माकुमारी शीतल दीदी ने सभी आगंतुक अतिथियों का तिलक एवं दुपट्टा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया। साथ ही, सभी को ईश्वरीय सौगात व ईश्वरीय प्रसाद भेंट किया गया।

 

 

इस शिविर में नगर के भाई-बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और 40 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया। जितने भी रक्तदाता रक्तदान के लिए पधारे, संस्था की ओर से सभी को ईश्वरीय प्रसाद, प्रमाण पत्र एवं ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया गया।

 

 

कोटा संभाग की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी जी ने अपने संबोधन में कहा कि “संस्था द्वारा 22 अगस्त से 25 अगस्त तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस सेवा यज्ञ में देशभर के 6,000 से अधिक सेवा केंद्रों ने भाग लिया। केवल 24 अगस्त को ही रक्तदान कर 50,000 यूनिट का आँकड़ा पार किया गया और सरकार को उपलब्ध कराया गया। आज 25 अगस्त को यह संख्या और भी तेजी से बढ़ रही है तथा यह आँकड़ा एक लाख यूनिट से अधिक पहुँचने की दिशा में है। यह देखकर स्पष्ट है कि संस्था का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होगा और पूर्व का रिकॉर्ड टूटना निश्चित है।”

 

 

 

 

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री अखिलेश मेडतवाल ने कहा कि “ब्रह्मा कुमारी संस्थान बहुत ही उत्तम सेवाकार्य कर रहा है। अब तक यह संस्था एक लाख से भी अधिक यूनिट रक्त सरकार को प्रदान कर चुकी है। मेरी शुभकामना है कि यह आँकड़ा बढ़कर डेढ़ से दो लाख यूनिट तक पहुँचे और संस्था का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित करे।”

 

 

 

पूर्व चेयरमैन हुकुंचंद बाफना जी ने दीदियों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि वे वर्षों से निःस्वार्थ भाव से समाज में जागरूकता और मानवता की अलख जगा रही है।” “तेजमल सर्राफ ने कहा कि “रक्तदान वास्तव में गुप्तदान और महादान है क्योंकि न दाता को ज्ञात है कि उसका रक्त किसे जीवन देगा और न ही प्राप्तकर्ता को पता है कि किसने उसे यह जीवनदान दिया।”

 

 

इसके अलावा पूर्व चेयरमैन विजय गौतम जी, समाजसेवी उमेश महेश्वरी जी, शैलेश काला जी, नगर के वरिष्ठ बच्चन सिंह सलूजा जी तथा निहारिका चौहान,विक्रम सिंह भदौरिया जी, मीडिया रिर्पोटर अभिषेक लुहाडिया, व पप्पू गौड सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लेकर इस सेवाकार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

यह रक्तदान शिविर न केवल जरूरतमंदों को जीवनदान देगा, बल्कि समाज में परोपकार, भाईचारा और विश्व बंधुत्व की भावना को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगा!

        अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *