अद्भुत रहा मिलिन्द एवं हर्षिता का आगरा मे आयोजित चक्रवर्ती विवाह संस्कार महोत्सव!*

धर्म

*अद्भुत रहा मिलिन्द एवं हर्षिता का आगरा मे आयोजित चक्रवर्ती विवाह संस्कार महोत्सव!*

आगरा, विगत 19/04/2025 को, देश की जैन समाज के जाने माने अन्तराष्ट्रीय ख्याती प्राप्त मन्च संचालाक, आगरा शहर निवासी प्रमुख व्यवसायी एवं समाज सेवी, श्री मनोज कुमार जैन बांकलीवाल जी के सुपुत्र चि.मिलिन्द का सौ.हर्षिता के संग चक्रवर्ती विवाह संस्कारनुसार पाणिग्रहण संस्कार, दोनो परिवारों के रिश्तेदारो, इश्ट मित्रों व आगरा जैन समाज के प्रमुख लोगो की उपस्थित में आगरा की नसिया श्री नेमीनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पीर कल्यानी में अद्भुत प्रभावना के साथ सम्पन्न हुआ!

 

उपरोक्त चक्रवर्ती विवाह पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराजजी द्वारा पद्मपुराण में बताई विधी के अनुसार एवं उनके आशीर्वाद से कराया गया,कार्यक्रम के प्रारम्भ मे पूज्य गुरुदेव निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कीया गया! चक्रवर्ती बने मिलिन्द एवं उनकी महारानी हर्षिता ने उपवास लेकर दिन का  प्रारम्भ!किया।

* चक्रवर्ती की बारात प्रात: 8 बजे नसियाजी मार्ग पर स्थित चांदी वाली कोठी चैत्यालय से अभिषेक एवं शांतिधारा के बाद आरंभ हुई।

* चक्रवर्ती की बारात को बडे ठाट बाट, बैन्ड बाजों के साथ नसिया जी मन्दिर ले जाया गया! खास बात यह रही किसी भी प्रकार के फिल्मी गानों को नहीं बजाई गई केवल धार्मिक धुनें ही बजायीं! जो अपने आप में एक आदर्श स्थापित करता है।

* नसियाजी मे वर ओर वधु पक्ष के लोगों ने एक से शुद्ध वस्त्र धारण कर आनन्द से की, शान्तिधारा, अभिषेक एवं पंच परमैश्टी विधान! चक्वर्ती बने मिलिन्द ने अपनी जीवनसंगिनी बनने जा रही सौं.हर्षिता के समक्ष भगवान का अभिषेक शांतिधारा कर, दीया उसके.हाथो में अभिषेक, वर एवं वधु पक्षों ने भी एक दूसरे को गन्द्धोदक दे कीया एक दूसरे का स्वागत!

   

*जिस प्रकार भरत चक्रवर्ती अपने पूरे परिवार के साथ जाकर जिनालय मे पूजन करते हैं, वही द्रश्य दिखा नसिया जी मे, जब बाराती घराती की उपस्थिति मे नसिया जी का विशाल हाल भी  छोटा पड़ गया।इसी के साथ विधान के हवन की अग्नी व अरिहंत भगवान की प्रतिमा को साक्षी मान इनके चारो तरफ परिक्रमा कर दिलाये गये फेरे!कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगो के लिए आयोजित कीया गया वात्सल्य भोज!

भौतिकता से परे  महिला संगीत बिना कोरियोग्राफर एवम इवेंट के बगैर हुए समस्त कार्यक्रम

महाराज जी के बताये निर्देशानुसार कोई एसा महिला संगीत कार्यक्रम नहीं कराया गया जिसमे किसी कोरियोग्राफर या ईवैन्ट एजेन्सी का प्रयोग हुआ हो! विवाह से पूर्व हल्दी, मैंहदी के कार्यक्रम पूर्ण सामाजिक रीति रिवाज़ के साथ सम्पन्न हुए न कि कोई कार्निवाल थीम आदि के साथ! सांय कालीन बेला मे वर वधु पक्ष द्वारा संयुक्त रूप से आशीर्वाद समारोह दिन में ही भोजन के साथ सम्पन्न कराया गया! लुप्त होती जैन भोज का सुन्दर द्रश्य दिखाई पडा, सांय 5.30 से 7 के.मध्य एम डी जैन ग्राउन्ड का भव्य पान्डाल खचाखच भरा दिखाई दीया!

 

3 दिन का ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए गृहस्थ जीवन में प्रवेश करेंगे

विवाह संस्कार सम्पन्न कर नव युगल तीन दिन का ब्रह्मचर्य पालन कर पहले किसी तीर्थ/ अतिशय क्षेत्र की परिवार सहित वन्दना करेंगे तदोपरान्त ग्रहस्थ जीवन मे प्रवेश करेंगे!विवाह संस्कार के आयोजन मे दोनो पक्षो के नाते रिश्तेदार के अतिरिक्त आगरा दिगम्बर जैन समाज के श्री प्रदीप जैन PNC, सांसद नवीन जैन जी, हीरालाल बैनाडा, विमल मारसन्स, निर्मल वीरेन्द्र मोठ्या, भोलानाथ जैन सिंघई परिवार, जितेन्द्र जैन, जगदीश प्रसाद जैन, अशोक जैन एडवोकेट, सुशील जैन, शिखर चन्द जैन आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे!

    संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *