श्री दिगम्बर जैन मंदिर पार्श्वनाथ जी सोनियान खवासजी का रास्ता सौम्यनंदनी माताजी संघ का हुआ मंगल प्रवेश

धर्म

श्री दिगम्बर जैन मंदिर पार्श्वनाथ जी सोनियान खवासजी का रास्ता सौम्यनंदनी माताजी संघ का हुआ मंगल प्रवेश
जयपुर
” परमपूज्य आचार्य श्री 108 वसुनन्दी जी महाराज “की परम प्रभावक शिष्या *आर्यिका श्री १०५ सोम्य नंदिनी माता जी ससंघ जैन मंदिर ठोलिया जी, दूसरा चौराहा , घी वालो का रास्ता से मंगल विहार कर बुद्धवार दिनांक 30मार्च 2022 को प्रातः 7.15 बजे श्री दिगंबर जैन मन्दिर पार्श्वनाथ जी सोनियान खवासजी का रास्ता जयपुर पर मंगल प्रवेश किया। मार्ग मे साधर्मी बन्धुओ ने आर्यिका संघ का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती की । मन्दिर पहुंचने पर प्रबंध समिति, महिला मंडल, गणमान्य श्रेष्टीगण ने पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर आर्यिका संघ की अगुवानी की। आर्यिका संघ ने मन्दिर जी के दर्शन किये, भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक व पुज्य आर्यिका माताजी के मुखारविंद से शांतिधारा की गई। मन्दिर प्रांगण मे धर्मसभा का आयोजन किया गया। जिसमें गुरुमां ने सबको अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। माता जी का ससंघ प्रवास श्री दिगंबर जैन मन्दिर पार्श्वनाथ जी सोनियान खवासजी का रास्ता जयपुर मे रहेगा ।
आर्यिका माताजी का ससंघ कार्यक्रम निम्नानुसार होंगे
*नित्याभिषेक – प्रातः 5 बजे शांति धारा(माताजी के मुखारविंद से ) नित्याभिषेक उपरांत मंगल प्रवचन – प्रातः 8 बजे स्वाध्याय व शंका समाधान – दोपहर 3.00 से 5.00 बजे तक प्रतिदिन मंदिरजी प्रांगण में रहेगा। मंगल आरती – सायंकाल 7 बजे*
प्रबंध समिति पंचायत श्री दिगम्बर जैन मंदिर पार्श्वनाथ जी सोनियान, खवासजी का रास्ता, जयपुर ने सभी साधर्मी बन्धु सभी कार्यक्रमो में सपरिवार पधारकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *