भव्य विशाल होगा तीन दिवसीय भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव

धर्म

 

भव्य विशाल होगा तीन दिवसीय भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव

आगरा
आगरा दिगंबर जैन परिषद द्वारा आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर चल रही है| इसी क्रम में कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने के लिए कल दिनांक 29/03/2022 को आगरा नगर के महिला मंडलों की एवं शैलियों के अध्यक्ष मंत्री व युवा मंडलों की बैठक नारायण भवन में आयोजित की गई| महिला मंडलों की बैठक दोपहर 2:00 बजे से और युवा मंडल एवं शैलियों के अध्यक्ष महामंत्री की बैठक साय: 7:00 बजे हुई| बैठक में महिला मंडलों की महिलाओं ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया| सायः 7:00 बजे से शैलियों की अध्यक्ष महामंत्री एवं आगरा नगर के सभी युवा मंडलों की बैठक आयोजित हुई| इस बैठक का शुभारंभ सत्येंद्र जैन द्वारा भगवान महावीर के मंगलाचरण के साथ हुआ| आगरा दिगबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन ने कहां कोरोना के कारण दो वर्ष बाद भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जा रहा है। आगरा नगर की संपूर्ण जैन समाज में जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर काफी उत्साह है| आगरा दिगंबर जैन परिषद के महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अबकी बार हर्ष का विषय है कि आचार्य विराग सागर महाराज के शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 विहर्ष सागर जी महाराज ससंघ एवं सल्लेखना रत्न आचार्य श्री 108 मेरूभूषण जी महाराज सानिध्य इस महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव को प्राप्त हो रहा है। यह ससंघ 6 अप्रैल को ग्वालियर से मगल विहार करके 12 अप्रैल को आगरा में भव्य मंगल प्रवेश करेंगा अबकी बार रथयात्रा महोत्सव श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र नुनिहाई से प्रारंभ होगा। रथयात्रा बहुत ही भव्य ऐतिहासिक होगी रथयात्रा का मुख्य संयोजक इंजीनियर संजीव जैन अपनी पूरी टीम के साथ 14 अप्रैल को निकलने वाली भव्य रथ यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं| दिनांक 13 अप्रैल से 15 अप्रैल 2022 तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे| जिसमें की महिला मंडलों द्वारा आयोजित दिनांक 14 अप्रैल को पालनहारे का पालना भगवान महावीर का जन्म कल्याणक मुख्य आकर्षण एवं दिनांक 15 को इंदौर के ख्याति प्राप्त सुरों के सरताज रूपेश जैन द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी| कार्यक्रम के सांस्कृतिक संयोजक मनोज जैन ने सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से सभी मंडलों को जानकारी दी मुख्य संरक्षक प्रदीप जैन पीएनसी अशोक जैन पूर्व नगर प्रमुख निर्मल जैन मठिया परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार अर्थ मंत्री राकेश जैन पर्दे वाले अनंत मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू जैन,शुभम जैन सहमीडिया प्रभारी,सत्येंद्र जैन,सतीश चंद जैन,पंकज जैन,चौधरी गौरव जैन संजीव जैन,कुमारमंगलम जैन, अंकेश जैन,दीपक जैन,अनिल जैन,आदर्श प्रवीन जैन नेताजी, रेखा जैन श्रीमती संतोष बरौलिया श्रीमती जयंती जैन श्रीमती वंदना जैन श्रीमति रुची,अलका जैन व सची जैन आदि उपस्थित थे|

इस बैठक का संचालन महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार द्वारा किया गया| समस्त जानकारी मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने प्रदान की |
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *