काठमांडू में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक पर भव्य आयोजन व विश्व जैन ध्वज दिवस मनाया*
जैन धर्म और जैन समाज की प्रभावना के लिए कटिबद्ध संस्था सामूहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था व जैन मन्दिर कमेटी के सयोजकत्व में श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर काठमाण्डू में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म व तप कल्याणक महोत्सव के पावन पुनित अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यकर्म व विश्व जैन ध्वज दिवस भव्य रुप से मनाया गया।
सामुहिक जिनेन्द्र आराधना नेपाल शाखा के अध्यक्ष सुभाष-अनिता सेठी ने बताया कि प्रात: काल श्री जी के अभिषेक, शांतिधारा व पूजन पाठ से प्रारम्भ होकर साय काल में 48 दिपो से भक्तांबर स्त्रोत के पाठ, सामुहिक महा आरती व जैन ध्वजा को लहराते हुए , भक्त्ति करते हुए के साथ कार्यकर्म सम्पन हुवा।कार्य कर्म में आदिनाथ भगवान के गुण गान व जयकारों से सारा मन्दिर प्रागण गुजाय मान हो गया। सभी ने जैन ध्वजा को हाथो में लेकर उमंग व उत्साह के साथ भक्त्ति करते हुए जैन एकता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में दिगम्बर जैन समाज की पूर्ण सहभागिता रही। गणमान्य व्यक्तियों में राष्ट्रीय अनुसंधान विभाग के पूर्व निर्देशक बसन्त कुमार राई, नमोकार महामंत्र कार्यकर्म के सयोजक अशोक कुमार बोथरा व अन्य समाननीय व्यक्तियों में नन्द किशोर जैन, प्रभुदयाल-संतोष जैन, पवन- चन्दा जैन, मुनेश- सपना जैन, सुमित- कविता जैन,पंकज- शिल्पी जैन, विजय- संतोष जैन,निर्मल- तृष्णा जैन, मंजु सेठी, मीतू जैन, राजेश जैन, राजेश काला,प्रदीप जैन, राजेश- सरिता लूणावत,अंकित- पूनम जैन व ऋषभ जैन आदि की उपस्थित रही।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी
