आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न बुद्धि को खाली मत छोड़ो नहीं तो उसमें कचरा भरा जाएगा आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज
खरगोन
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज संघ सानिध्य में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हो गया जिसमें मूलनायक भगवान महावीर एवं 11 प्रतिमाओं को विराजमान किया गया। बुधवार की प्रातः बेला में राधाकुंज सभागृह से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज संघ सानिध्य में यह शोभायात्रा निकाली गई।
यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पोस्ट ऑफिस चौराहा जैन मंदिर पहुंची। जहां आचार्य श्री ने अपने मंगल प्रवचन में सैनिकों का उल्लेख करते हुए कहा कि सैनिक सीमा की रक्षा कर रहे हैं इसलिए हम यहां शांति से महोत्सव कर रहे हैं। उन्होंने कहा सैनिक गोली खाता है और डॉक्टर उसका इलाज करता है। हर व्यक्ति का जीवन में बड़ा महत्व है। कोई छोटा बड़ा नहीं होता है। आज जो गरीब है कल अमीर हो सकता है। सबके दिन एक जैसे नहीं होते।
उन्होंने कहा कि बुद्धि को खाली मत छोड़ो नहीं तो उसमें कचरा भर जाएगा। बुद्धि को हमेशा सक्रिय रखो। महाराज श्री ने कहा कि समाज को विद्वानों का सम्मान करना चाहिए, लेकिन विद्वान को धन का भिखारी नहीं बनना चाहिए। महाराज श्री ने पालकों भी सलाह दी की बच्चों पर अपनी इच्छाओं को मत थोपो। उनकी रुचि और योग्यता से उन्हें आगे बढ़ने दो। जबरन थोपे गए सपनों से बच्चे डिप्रेशन में चले जाते हैं एवं आत्महत्या कर लेते हैं।
मंदिर पर कलश स्थापना और ध्वज दंड की स्थापना की गई
मंदिर पर कलश स्थापना एवं ध्वज दंड की स्थापना की गई। एवं मंदिर का लोकार्पण किया गया एवम मुख्य कलश शिखर पर स्थापित किया गया।


आचार्य श्री का हुआ मंगल विहार

बुधवार की संध्या बेला में आचार्य श्री का मंगल विहार सिद्धवरकूट की और हुआ। जब आचार्य श्री ने मंगल विहार किया तब तापमान 41 डिग्री पर था और तेज गर्मी थी। उसके बाद जैसे ही बिहार शुरू हुआ तीक्ष्ण धूप और तपन के बीच सूर्य बादल की ओट में छिप गया।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण यादव ने भी आचार्य श्री का मंगल आशीर्वाद लिया एवं उनके साथ पैदल बिहार किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312





