णमोकार तीर्थ पंचकल्याणक महोत्सव मुख्यमंत्री फडणवीस आज करेंगे भगवान के दर्शन मालसाणे में उमड़ा आस्था का संगम
णमोकार तीर्थ
णमोकार में आज जन्म कल्याणक महोत्सव है नाशिक जिले के चांदवड़ तालुका स्थित मालसाणे में आयोजित भव्य ‘णमोकार तीर्थ पंचकल्याणक महोत्सव’ का रविवार, 8 फरवरी को तीसरा दिन है. इस अवसर पर ‘जन्मकल्याणक’ समारोह अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जाएगा. इस मांगलिक प्रसंग पर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे. उनके साथ कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन, छगन भुजबल, नरहरि झिरवाल और विधायक डॉ. राहुल आहेर की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी. प्रशासनिक और राजनीतिक जगत की बड़ी हस्तियां इस महोत्सव का हिस्सा बन रही हैं. विधायक डॉ. राहुल आहेर और जीएसटी कमिश्नर सुमेर काले के मार्गदर्शन में महोत्सव का सूक्ष्म नियोजन किया गया है. मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए मालसाणे में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. तड़के यज्ञशाला में अभिषेक और शांतिहवन के साथ धार्मिक क्रियाएं शुरू होंगी. मुख्यमंत्री और मंत्रियों के हाथों विशेष महापूजा संपन्न होगी।
भव्यदीक्षा समारोह में पांच मुमुक्षुओं ने थामा संयम का मार्गभावुक कर देने वाला दीक्षा समारोह
इससे पूर्व, गणधराचार्य कुंथुसागरजी महाराज और सारस्वताचार्य देवनंदिजी महाराज के सानिध्य में भव्य ‘जैनैश्वरी दीक्षा’ कार्यक्रम संपन्न हुआ.बाल ब्रह्मचारी मोनिका दीदी, निधि दीदी, सरला पांडे, रमा दीदी और जीवनलाल जैन ने संसार की मोह-माया का त्याग कर संयम पथ पर कदम रखा.

दीक्षार्थियों के ‘केशलोचन’ की विधि के दौरान माहौल अत्यंत कारुणिक और वैराग्यमय हो गया, जिसे देख उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं.




दीक्षा के बाद मिले नए नाम
मंत्रोच्चार के बीच सभी सांसारिक आभूषणों का त्याग कर दीक्षा प्रदान की गई. दीक्षा के पश्चात गुरुदेव ने नवीन नामों की घोषणा कीः निधि दीदी अब ‘सुविद्याश्रीजी माताजी’, मोनिका दीदी ‘सुविज्ञानश्रीजी माताजी’, सरला पांडे ‘सफलश्रीजी माताजी’, रमा दीदी ‘सर्वार्थमती माताजी’ और जीवनलाल जैन ‘सुजीवनसागर जी’ के रूप में जाने जाएंगे. कार्यक्रम का कुशल संचालन बाल ब्रह्मचारी वैशाली दीदी ने किया.

आज के मुख्य आकर्षण
सुबह 8:00 बजेः भगवान जन्मकल्याणक विधि और ऐरावत हाथी पर इंद्र का आगमन. सुबह 10:30 बजेः पांडुकशिला की ओर प्रस्थान करने वाली भव्य शोभायात्रा. सुबह 11:30 बजेः 1008 कलशों से भगवान का महाअभिषेक. रात्रि 7:00 बजेः भव्य महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम. नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312


Jai jinendhr