भव्य ऐतिहासिक होगा निवाई का शान्ति सागर स्मारक निवाई –सकल दिगम्बर जैन समाज निवाई के तत्वावधान मे बीसवीं सदी के प्रथमाचार्य धर्म साम्राज्य नायक चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री 108 शान्तिसागर जी महाराज के शान्ति मार्ग एवं श्रेष्ठतम आध्यात्मिक साधना को समर्पित इक्कीस फीट उऺचा शान्ति सागर स्मारक ऐतिहासिक एवं अभुतपुर्व होगा।
वात्सल्य वारिधी भक्त परिवार के जितेन्द्र चऺवरिया ने बताया कि सदी के प्रथमाचार्य जिन्होंने श्रमण सस्कृति को पुनः जीवंत कर देश मे जैन धर्म की ध्वज पताका फहराने मे महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जैनाचार्य शान्ति सागर महाराज के आचार्य पद प्रतिष्ठापना के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर उन्ही की अक्ष्क्षुण मूल पट्ट परम्परा के पऺचम पट्टाचार्य वात्सल्य वारिधी आचार्य श्री 108वर्धमान सागर जी महाराज के मऺगलमय आर्शीवाद व पावन प्रेरणा से निर्मित होने वाले इस स्मारक का भव्य निर्माण सम्पूर्ण देश भर मे वर्ष भर तक मनाये जाने वाले ऐतिहासिक शताब्दी महोत्सव के अन्तर्गत होने जा रहा है जो की सम्पूर्ण देशभर में पहला अनुठा अनुपम स्मारक होगा जहां प्रथमाचार्य के अक्षुण्ण पट्ट परम्परा के चारो पट्टाचार्यो आचार्य वीर सागर जी,आचार्य शिव सागर जी, आचार्य धर्म सागर जी,आचार्य अजित सागर जी के चरण कमल भी एक ही परिसर मे स्थापित किये जायेंगे। स्मारक हेतु मार्बल व मकराना के पत्थरो पर चित्रकारी व घडाई का कार्य किशनगढ़ के कुशल कारीगरो द्वारा हो रहा है।
वात्सल्य वारिधी भक्त परिवार के पवन बोहरा व सुशील गिन्दोडी ने बताया की स्मारक मे प्रतिष्ठित होने वाली अष्ट धातु से निर्मित आचार्य श्री 108शान्तिसागर जी महाराज की सवा छ फीट उऺची खडगासन प्रतिमा महाराष्ट्र से निवाई पहुँच चुकी है।
अखिल भारतीय जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला एवं सुनील भाणजा एवं मोहित चंवरिया ने बताया की आचार्य शिरोमणि पऺचम पट्टाचार्य वर्धमान सागर महाराज सऺघ से निवाई समाज का विशेष लगाव रहा है। वर्ष 1969,1979,2000 2015, 2022 के प्रवास के साथ ही निवाई का विशेष जुडाव रहा किन्तु वर्ष 2015 मे देश मे ऐतिहासिक ख्याति प्राप्त करने वाला आध्यात्मिक वर्षायोग अभी भी गुरु एवं भक्तो के बीच सेतु का कार्य कर रहा है तभी से निवाई के श्रावक जन कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित अनेक राज्यों मे आहार चर्या, विहार चर्या से गुरु भक्ति का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। इक्कीस फीट उऺचे सफेद संगमरमर से निर्मित होने वाले इस भव्य स्मारक का लोकार्पण भी सऺभवतया भी वर्ष भर चलने वाले शताब्दी महोत्सव के अन्तर्गत ही होना है।
हितेश छाबड़ा ने बताया कि अभी हाल ही मे सकल दिगम्बर जैन समाज एवं श्री दिगम्बर जैन बडा मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष, मऺत्री सहित अन्य पदाधिकारियों व श्रावक जनो ने पारसोला जिला प्रतापगढ़ जाकर आचार्य सऺघ के चरणो मे श्री फल अर्पित कर निवाई आगमन हेतु निवेदन भी किया है।

विमल जौंला से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312



