कुछ योग्यता पराधीन होती है आप गलत वस्तु का भी त्याग नहीं कर पाओगे :मुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज
(अशोकनगर )
कुछ योग्यता पराधीन होती है आप गलत वस्तु का भी त्याग नहीं कर पाओगे मेने स्मैकचियों को तड़पते हुए देखा है, वह खुद कह रहा है कि ये नशा बहुत ख़राब है। जिंदगी बरबाद कर देता है। नीति कहती हैं एक पाप से तो हम बचा सकते हैं चोरी तो बड़ा पाप है ही धन कमाने में कोई ना कोई पाप जरूर होगा।
ये भगवान को भी मालूम है कुछ नहीं तो आरंभ परिग्रह से ही धन आयेगा।धन-धान्य को पाप में लिया है पाप को धर्म में बदल लेना पाप को धर्म संज्ञा दिला देना। दान को हमेशा ही महान कहा गया है।

भक्तो में आदेश नहीं देता जव मेरे उपदेश में इतनी दम है कि हर काम हो जाता है तो मैं आदेश दूं मैं आदेश नहीं दूंगा।आप देव शास्त्र गुरु के सामने आप अमीरी दिखाओगे तो आप अमीर हो जाओगे यही तो रहस्य है कि हर भक्त आज अमीर है गुरु की नजर आप पर हैं गुरु की दृष्टि में आप अमीर हो गुरु की दृष्टि में इतना योग्य हूं कि मै मन्दिर वना सकता हूंउक्त आशय के उद्गार सुभाषगंज जैन मंदिर के मैदान में विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज ने व्यक्त किए।
तीन दिवसीय स्नातक परिषद का राष्ट्रीय सम्मेलन कल से होगा
परम पूज्य आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ससंघ ,क्षुल्लक श्री गम्भीर सागर जी, महाराज क्षुल्लक श्री वरिष्ठ सागर जी महाराज क्षुल्लक श्री विदेह सागर जी महाराज के सानिध्य में 27 सितम्बर से तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्नातक परिषद का सम्मेलन होगा ।



तीन दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में आगंतुक विद्वत जन अपने विचारों से जन समूह को अवगत करायेंगे। जैन समाज अध्यक्ष राकेश जैन कासंल ,महामंत्री राकेश जैन अमरोद, कोषाध्यक्ष सुनील अखाई, उपाध्यक्ष अजित बरोदिया, प्रदीप तारई एवं राजेन्द्र अमन, मंत्री विजय धुर्रा एवं संजीव भारिल्ल, मीडिया प्रभारी अरविंद जैन कचनार सहित अन्य प्रमुख जनो ने सभी कार्यक्रमों में सभी साधर्मियों से सहभागिता करने का निवेदन किया है।*
सुभाष जैन “कैंची बीड़ी”से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312




