आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दर्शन 125 यात्री चंद्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ़ के लिए हुए रवाना, सीधी ट्रेन ना होने की वजह से यात्रियों को भवानी मंडी से यात्रा शुरू करनी पड़ी
रामगंजमंडी
विश्व वंदनीय आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दर्शन हेतु रामगंज मंडी नगर से 125 भक्तों का समूह आज रामगंज मंडी से रवाना हुआ यह यात्री बीकानेर बिलासपुर ट्रेन से भवानीमंडी से रवाना हुए क्योंकि इस ट्रेन का रामगंजमंडी में ठहराव नही हैं।
जय जय कारों के बीच शांतिनाथ भगवान की जय आदि जय कारों के साथ आचार्य श्री के जय घोष के साथ यह समस्त यात्री बस द्वारा भवानी मंडी के लिए रवाना हुए जहां से यह समस्त यात्री बीकानेर बिलासपुर ट्रेन में सवार हुए ।

यात्रियों का कहना था कि जब यात्री भार रामगंज मंडी से अधिक होता है तो रामगंजमंडी में इस ट्रेन का ठहराव क्यों नहीं और रामगंजमंडी से छोटे स्टेशन पर ठहराव है । आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की जय जयकार करते हुए इन सभी ने यह भावना भाई की आगामी दिनों में आचार्य श्री का रामगंजमंडी मंगल आगमन हो इस भावना को लेकर एवं विश्व शांति की कामना दिए यह समस्त दल चंद्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ़ को रवाना हुआ। यह यात्री समूह सोमवार की सुबह राजनांदगांव उतरकर वहां से बस द्वारा चंद्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ़ आचार्य श्री के समक्ष पहुंचेगा।


जहा आचार्य श्री के व दर्शन का लाभ लेते हुए आचार्य श्री को रामगंजमंडी आगमन हेतु निवेदन करेगा तत्पश्चात समस्त यात्री दल बिलासपुर भगत की कोठी ट्रेन से रात्रि में सवार होकर मंगलवार की संध्या बेला में रामगंज मंडी स्टेशन पहुंचेगा।

जब यह यात्री रामगंज मंडी से भवानी मंडी हेतु रवाना हुए तो इनका उत्साह देखते बन रहा था कि गुरुदेव ने हमें बुलाया है। और पूरा-पूरा है विश्वास गुरुदेव का होगा रामगंज मंडी नगर में चातुर्मास।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
