थूबोन में बन रहा विश्व का अनूठा मंदिर • मुनिश्री सुधा सागर महाराज की प्रेरणा से मंदिरों का कायाकल्प भी हो रहा नंदीश्वरदीप मंदिर के चारों ओर बनेंगे 52 मंदिर
अशोकनगर
जैन तीर्थ स्थल थूबोनजी में दुनिया के का सबसे अनोखा मंदिर बनाया जा रहा है। यहां पर सहस्त्रकूट जिनालय के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। साथ ही नंदीश्वर मंदिर बनाया जा रहा है। जिसके चारों ओर 52 मंदिर होंगे। ये मंदिर एक-दूसरे से थोड़ी दूरी पर होंगे।इनकी कनेक्टिविटी पानी के माध्यम से होगी। एक मंदिर से दूसरे मंदिर तक जाने-आने के लिए नाव काउपयोग करना होगा।
थूबोनजी में यह मंदिर मुनिश्री सुधासागर महाराज की प्रेरणा से बनाए जा रहे हैं। दोनों मंदिरों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। बीच में खाली पड़ी जगह पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। खुदाई की जा रही है। यहां पर बननेवाला सहस्त्रकूट जिनालय भी अनोखा होगा। जिसमें 1008 भगवान की मूर्तियां होंगी। इसकी मंदिर |लागत करीब 40 करोड़ रुपए होगी वहीं साथ ही नंदीश्वर दीप मंदिर बनाया जा रहा है।
इस मंदिर की विशेषता यह है कि इसके चारों ओर 52 मंदिर हैं। जिनमें भगवान की मूर्तियां होंगी। इन मंदिरों को नदी से जोड़ा जा रहा है। यानी यहां पर झील बनाई जा रही है। इस झील में हमेशा पानी भरा रहेगा। इन 52 मंदिरों केदर्शन करने के लिए लोगों को नाव से जाना होगा।
समाजजन बताते हैं। कि यह अपने आप में एक अलगतरह का मंदिर है। ऐसा अनोखा मंदिर विश्व में कहीं भी नहीं है। इन मंदिरों के बनने से तीर्थ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ेगी। यहां पर पंचमुखी मंदिर औरगगनविहारी मंदिर भी बनाए जा रहे हैं।
मुनिश्री के निर्देशानुसार थूबोनजी तीर्थ की पूरी तस्वीर बदलने वाली है। आने वाले समय में यहां भव्य मंदिर होंगे। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312









