हिंसा और अपराध को बढ़ावा देने में नशा एक सबसे बड़ी वजह मुनि श्री भाव सागर महाराज

धर्म

हिंसा और अपराध को बढ़ावा देने में नशा एक सबसे बड़ी वजह मुनि श्री भाव सागर महाराज
घाटोल
नगर के बासपूज्य दिगंबर जैन मंदिर में धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री भाव सागर महाराज ने नशे की लत को घातक बताते हुए कहा कि नशे की लत के कारण अनेक पीढ़ियां बर्बाद हो रही है।

 

 

 

पूज्यश्री ने इस विषय पर विशेष प्रकार डाला और कहा कि शरीर की जो रोग प्रतिरोधक क्षमता है वह आज नशे की भेंट चढ़ चुकी है। नशे के कारण ही कैंसर, जिगर की बीमारी, हार्ट की बीमारी, शरीर एवं याददाश्त कमजोर होना आदि बीमारियां शरीर में घर कर जाती है। आज की पीढ़ी नशे की लत के कारण की बर्बाद हो रही है। एचआईवी, तपेदिक, हेपेटाइटिस, ऐसे रोगों का मुख्य कारण नशे की लत है। नशे की लत के कारण ही आर्थिक हानि, असामाजिक व्यवहार, चोरी अपराध, सामाजिक कलंक, समग्र समाज का पतन जैसे कई दुष्प्रभाव नशे की लत कारण हो रहे है।

 

 

राष्ट्रीय भावना जागृत कराने में अपना सहयोग दें और निम्नलिखित लोगों को ज्यादा से ज्यादा ईमेल करें lलोगों को प्रेरित करें ताकि ज्यादा से ज्यादा ईमेल भेजी जा सके l
Connect@mygov.nic.in.
narendramodi.in@gmail.com
amit shah.mp@sansad.nic.in
amit shah.bjp@gmail.com
anuragthakur.mp@sansad.nic.in

 

पूज्य मुनि श्री ने नशे को समूल बुराई बताते हुए कहां की नशा एक बुराई है जो हमारे जीवन को नष्ट कर देती है। आज की युवा पीढ़ी के विषय में महाराज जी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा नशे की लत से पीड़ित है, नशे के कारण ही व्यक्ति पागल सा हो जाता है। तंबाकू खाने के कारण तपेदिक निमोनिया सास जैसी कई बीमारियां का उसे सामना करना पड़ता है। इसके सेवन से जन और धन की हानि तो होती है साथ ही आत्महत्या, हिंसा,झूठ,चोरी आदि जैसी बुराइयां इसकी वजह नशा ही है।

 

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *