दुनिया में सब कुछ छोड़ देना लेकिन मुस्कुराना और उम्मीद कभी मत छोड़ना, क्योंकि डर से बड़ा कोई वायरस नहीं है प्रसन्न सागर महाराज
भूमियाधार
अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसंग सागर महाराज ने अपने मंगल प्रवचन में कहा की इन्सान 24 घन्टे 12 महिने – दो की नजरों में रहता है
एक खुद की और दूसरा खुदा की।
फिर भी — पढे़-लिखे इन्सान की सोच देखो-?
प्रार्थना करते समय समझता है कि भगवान सब देख रहा है और सुन रहा है लेकिन निन्दा करते समय भूल जाता है।पुण्य करते समय सोचता है भगवान सब देख रहा है।पाप करते समय-भूल जाता है।दान करते समय सोचता है भगवान सबमें बसता है।
चोरी करते समय –भूल जाता है।
प्रेम करते समय सोचता है सब कुछ भगवान ने बनाया है। नफरत करते समय भूल जाता है।फिर भी इन्सान अपने-आप को बुद्धिमान समझता है। इसलिए घर, परिवार, संसार में कुछ भी हो जाये, जो परमात्मा ने जन्म से अन्तिम स्वांस तक की वसीयत दी है वह कभी मत भूलना।

महाराज श्री ने ध्यान आकर्षित करते हुए हम सीख देते हुए कहा किदुनिया में सब कुछ छोड़ देना लेकिन मुस्कुराना और उम्मीद कभी मत छोड़ना, क्योंकि डर से बड़ा कोई वायरस नहीं है और हिम्मत से बड़ी कोई वैक्सीन नहीं है।
अगर प्रेरणा लेनी है तो लहरों से लीजिए इसलिए नहीं कि वे उठती हैं और गिर जाती हैं, बल्कि इसलिए कि वे जब भी गिरती है, नए जोश से फिर ऊपर उठ जाती है। सफलता पाने का कोई गुड़ रहस्य नहीं होता यह तो तैयारी, कड़ी मेहनत और असफलता से सीखने का परिणाम होता है। इसलिए प्रयास हमेशा पूरा करें, चाहे परिस्थितियां अनुकूल हों या ना हो…!!!
नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

