मुनि श्री 108 पूज्यसागर जी महाराज के आहारचर्या एवम चरण वंदना का पुण्य लाभ प्राप्त होने पर श्रीमान लोकेंद्र जैन एवं बीना जैन परिवार की डेविड जैन सनावद परिवार की ओर से की गई अनंत अनुमोदना♦ सनावद श्रीमान लोकेंद्र जैन एवं श्रीमती बीना जैन के सुपुत्र नकुल जैन एवं उनकी पत्नी श्रीमती शिवानी जैन, साथ ही कुश जैन और किवी जैन को आज, 8 अप्रैल को जैन संत पूज्य सागर जी महाराज की आहारचर्या का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
प्रसन्नता एवं अनुमोदना करते हुए श्री डेविड जैन ने कहा कि हम श्री लोकेंद्र जैन एवं सनावद स्थित उनके परिवार के इस पुण्य कार्य की अनुमोदना करते हैं।
श्री डेविड जैन ने बताया किआहारचर्या के उपरांत, उपस्थित सभी भक्तजनों को प्रभावना का वितरण उनके परिवार द्वारा किया गया। इसी के साथ श्री लोकेंद्र जैन एवम परिवार आहारचर्या संपन्न होने के पश्चात जैन मंदिर सनावद में महाराज श्री की सन्निधि में बैठकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया एवं अपने आप को धन्य माना। डेविड जैन सनावद से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
