पालना झूलाने के साथ राजा सिद्धार्थ एवं भगवान महावीर का दरबार सजाया गयाभगवान महावीर महोत्सव के चलते मंगलाचार कार्यक्रम

धर्म

पालना झूलाने के साथ राजा सिद्धार्थ एवं भगवान महावीर का दरबार सजाया गयाभगवान महावीर महोत्सव के चलते मंगलाचार कार्यक्रम

निवाई जैन सोशल ग्रुप प्रज्ञा निवाई द्वारा नसिंया जैन मंदिर के पास महावीर जयंती के महोत्सव के तहत मंगलाचार कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभांरभ पारसमल महावीर प्रसाद पराणा हिमांशु गोयल एवं विक्रम जैन ने भगवान महावीर स्वामी के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का मंगलाचरण प्रियंका पराणा निकिता जैन राशि जैन नीतू जैन सोनल जैन दीक्षा जैन एवं गुंजन जैन ने सामूहिक नृत्य के साथ किया गया। जौंला ने बताया कि मंगलाचार कार्यक्रम में भगवान महावीर का दरबार, पालना झूलाया, राजा सिद्धार्थ के साथ सामूहिक नृत्य जैसे अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओ ने संगीतमय पालना झूलाया एवं सैकड़ों महिलाओं ने भगवान महावीर स्वामी के गीतों एवं भजनों पर जमकर नृत्य किए।

 

 

 

हितेश छाबड़ा एवं राकेश संधी ने बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत सुशीला देवी विमला देवी मैना जैन मंजू जैन रिंकु जैन आशा जैन अनिता गोयल ममता जैन मीनू जैन सपना जैन मोनिका जैन रेखा जैन शशी सोगानी पिंकी कठमाणा सपना ज्योति छाबड़ा सहित कई महिलाओं एवं बालिकाओं ने भगवान महावीर स्वामी की महिमा पर सामूहिक मंगलाचार कार्यक्रम करके भगवान महावीर का महत्व बताया गया। इस अवसर पर सभी महिलाओं को भात कार्यक्रम वितरण किया गया। जौंला ने बताया कि कार्यक्रम में राजा सिद्धार्थ एवं माता त्रिशला को नाटिका के माध्यम से दिखाया गया जिसको देखने श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी महिलाओं ने भगवान महावीर को पालने में विराजमान करके झूलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *