उपाध्यायश्री विकसंत सागर महाराज मंगल विहार करते हुए अस्वस्थ कमलादेवी बड़जात्या को दिया संबोधन हो उठी भाव विभोर

धर्म

उपाध्यायश्री विकसंत सागर महाराज मंगल विहार करते हुए अस्वस्थ कमलादेवी बड़जात्या को दिया संबोधन हो उठी भाव विभोर
रामगंजमंडी
परम पूज्य उपाध्याय श्री 105 विक संत सागर महाराज आदि 12 संतों का मंगल विहार रामगंजमंडी से शनिवार की प्रातः की बेला में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भवानीमंडी की और हुआ। संघ सुमतिधाम इंदौर की ओर अपने कदम बढ़ा रहा है। मंगल विहार से पूर्व महाराज श्री संघ ने शांतिनाथ भगवान के दर्शन किए एवं उनके सानिध्य में शांति धारा एवं अभिषेक संपन्न हुआ।

 

महाराज श्री ने संघ सहित मंगल विहार करते हुए अस्वस्थ श्रीमती कमलादेवी बड़जात्या को अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया एवं उन्हें णमोकार मंत्र सुनाते हुए धर्म करने प्रभु स्मरण करने का संबोधन दिया जब महाराज श्री संघ सहित उनके समीप पहुंचे तो वे भावुक हो उठी और भावुक हो गई एक साथ इतने संतों का आशीर्वाद उन्हें जो मिला था उन्होंने हाथ जोड़कर सभी साधु संतों को नमन किया।

 

यह बहुत ही दुर्लभ क्षण होता है जब संत समागम और आशीर्वाद प्राप्त होता है।

 

उन्होंने समस्त परिवार को भी मंगल आशीर्वाद दिया और धर्म की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया विगत दो दिनों में नगर में महती धर्म प्रभावना हुई गुरुदेव का मंगल विहार रामगंज मंडी से हुआ रामगंज मंडी से मंगल विहार कर गुरुदेव की आहारचर्या ग्राम संधारा में संपन्न हुई रविवार की प्रातः बेला में संघ का मंगल आगमन भवानी मंडी में होगा।

       
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *