भगवान श्री पारसनाथ कोअस्थाई वेदी में किया विराजमान

धर्म

भगवान श्री पारसनाथ कोअस्थाई वेदी में किया विराजमान

पिड़ावा
श्री सांवरिया पारसनाथ दिगम्बर जैन अतिक्षय क्षैत्र बड़ा मन्दिर में मुल नायक वेदी का नवीनीकरण होने के कारण वेदी का नवीनीकरण के लियें भगवान को अस्थाई वेदी में विधि विधान से विराजमान किया गया।
समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया की इस अवसर पर पूज्य गणिनी गौरव भारत गौरव आर्यिका 105 विशुद्ध मति माताजी की परम प्रभावक शिष्या परम पूज्य गणिनीआर्यिका 105 विशिष्टमति माताजी ससंघ का मंगल प्रवेश शनिवार को हुआ। रविवार को माताजी संघ के सानिध्य में व सागर के पं.नन्हे भया शास्त्री, पं.राजकुमार जैनभैय्या, धनसिंह जैन के कुशल नेतृत्व में अस्थाई वेदी की शुद्वि के बाद संगीत के साथ अभिषेक, माताजी के द्वारा शान्तिधारा का उच्चारण,पूजन व माताजी के प्रवचन के बाद भगवान को अस्थाई वेदी में विराजमान किया गया।उसके बाद 1लाख 25 हजार मन्त्रों का जाप करने वाले श्रावको ने हवन शान्ति कर अनुष्ठान किया गया। जिसमे श्रावक श्राविकाओ ने भक्ति भाव के साथ भाग लिया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *