प्राण प्रतिष्ठा के लिए भगवान प्रतिमा आई दीन दुखियों को सहयोग करना धर्म है मुनिश्री विमल सागर जी
निंबाहेड़ा।
प.पू. आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य प.पू. मुनिश्री विमलसागर जी , प.पू. मुनिश्री अनंतसागर जी , प.पू. मुनिश्री धर्मसागर जी एवं प.पू. मुनिश्री भावसागर जी के सानिध्य में एवं ब्रह्मचारी प्रदीप भैयाजी”सुयश”अशोक नगर के निर्देशन में गुरुवार को वंडर सीमेंट प्लांट, निम्बाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान मे श्री आदिनाथभगवान के मोक्षकल्याणक महोत्सव के अवसर पर श्री भक्तामर विधान हुआ ,प्रातःकालीन की बेला में अभिषेक , शांतिधारा हुई,फिर निर्वाण लाडू अर्पण के साथ यह महोत्सव धूमधाम से मनाया गया यह आयोजन पाटनी परिवार आर के मार्बल, वंडर सीमेंट परिवार , किशनगढ़ के द्वारा हुआ
वही आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सकुशल स्वास्थ्य हेतु भक्तामर विधान किया गया।

रथ के सारथी बनने ,पाद प्रक्षालन , एवम मुनिसंघ के आहार का सौभाग्य अशोक पाटनी ,श्रीमति सुशीला पाटनी ,श्रीमति शांता पाटनी, विमल जी पाटनी,श्रीमति तारिका पाटनी, विनीत पाटनी, विवेक पाटनी, आर के मार्बल परिवार को, एवम रथमें चवर ढूलाने का सौभाग्यरीतेश जैन बुढार,मनीष जैन और हर्षित सितावत घाटोल को प्राप्त हुआ।संगीतकार निलेश जैन बुढार ने भजनों की प्रस्तुति दी,

इस अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ने कहा कि यहां भगवंत, ग्रंथ,संत आ गए ,जिन्होंने अच्छे कार्य किए हैं उनका इतिहास बनता है ,धर्म के बिना मनुष्य का महत्व नहीं होता है ,जैसे शुन्य के साथ अंक का महत्व होता है, दीन दुखियों को सहयोग करना धर्म है , कर्ण रूपी अंजलि से धर्म की बातें सुने ,पाप को धोने के लिए दान होता है, संसार की सभी स्त्रियों को मां ,बहन, बेटी जैसा देखना चाहिए,




इंसान की इच्छाओं का अंत नहीं है, अच्छे-अच्छे विद्यालय, औषधालय , अनाथालय खुलवाओ, हमेशा हमेशा सम्मान मिलता रहे ऐसा कार्य करें, कर्मों का स्टॉक बना हुआ है, कर्मों का प्लांट अनादि काल से चल रहा है,

प्रवक्ता मनोज सोनी ने बताया कि दिगम्बर जैन मंदिर अरथूना जिला बांसवाड़ा का रथ रथयात्रा में शामिल हुआ, यहाँ के मंदिर के निर्माण शिखर बनवाने के लिए पाटनी परिवार आर के मार्बल, वंडर सीमेंट परिवार ने स्वीकृति प्रदान की ।
कार्यक्रम में पंचकल्याणक महोत्सव समिति निम्बाहेडा ने चित्र अनावरण किया एवम पंचकल्याणक पत्रिका अशोक पाटनी परिवार को भेट की।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
