अमृत सुधा कला उत्सव के आयोजन में चित्रों के माध्यम से जैन एवं धार्मिक संस्कृति का अद्भुत सजीव चित्रण प्रस्तुत

धर्म

अमृत सुधा कला उत्सव के आयोजन में चित्रों के माध्यम से जैन एवं धार्मिक संस्कृति का अद्भुत सजीव चित्रण प्रस्तुत
आगरा

निर्यापक मुनि पुंगवश्री सुधासागर महाराज सानिध्य एवं श्रीमती पुष्पा पांड्या ज के कुशल निर्देशक में 13 अक्टूबर से आगरा के हरीपर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज में अमृत सुधा कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

इस महोत्सव में दूर दराज से आए चित्रकार अपने चित्रों में जैन एवं जैन धार्मिक संस्कृति की अद्भुत छटा बिखेर रहे हैं। जो अपने आप में सजीव चित्रण प्रस्तुत करते है।

चित्रकार अपनी कला के माध्यम से ऐसे चित्रण बना रहे हैं मानो लग रहा है की साक्षात सजीव हो।

 

 

आए चित्रकारों में कोई मंदिर की अदभुत छटा बिखेर रहा है, तो गुरू दर्शन की स्मृति में रंग भर रहा है। ऐसे चित्रण अपने आप में सभी को गदगद कर रहे हैं।

निश्चित रूप से आगरा का यह वर्षा योग कीर्तिमान के शिखर को छू रहा है। इस महोत्सव में देश प्रसिद्ध चित्रकार भाग ले रहे हैं। इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं है कि इस कला महोत्सव में आध्यात्म, धर्म और जैन सांस्कृतिक वैभव का अदभुत दृश्य, इन दिनों आगरा के एमडी जैन कॉलेज में देखने को मिल रहा है। जो एक बार इस इन चित्रों को देख रहा है बस एक टक इन चित्रों को निहारता जा रहा है। श्रद्धा भाव प्रकट करने का यह एक अपने आप में एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *