पूर्णमति माताजी संघ का शालीमार एनक्लेव जैन मंदिर में हुआ मंगल प्रवेश- शालीमार एनक्लेव वासियों ने किया गुरुमां संघ की मंगल आगवानी

धर्म

पूर्णमति माताजी संघ का शालीमार एनक्लेव जैन मंदिर में हुआ मंगल प्रवेश- शालीमार एनक्लेव वासियों ने किया गुरुमां संघ की मंगल आगवानी
आगरा
शालीमार एनक्लेव कमला नगर क्षेत्र शनिवार को गुरुमां पूर्णमति माताजी के जयकारों से उस समय गूंज उठा, जब क्षेत्र में गुरुमां आर्यिकारत्न श्री पूर्णमति माताजी का ससंघ भव्य मंगल प्रवेश हुआ।वह प्रातः 6.30 बजे श्री वासपूज्य श्वेताम्बर जिनालय , बैकुंठी कॉलेज के सामने बालूगंज से बिजलीघर,चिम्मनपुरी चौराहा,दरेसी, पीपलमंडी,गुदडी, मंसूर खां,पथवारी, उमरैया वाली गली,चंद्रा एंड कम्पनी फ्रीगंज रोड,पालीवाल पार्क होते हुए सुल्तानगंज की पुलिया पहुचीं|

 

 

मार्ग में श्रद्धालुओं ने गुरुमां ससंघ की भव्य आगवानी की।गुरुमां ससंघ सुल्तानगंज की पुलिया से भव्य शोभायात्रा के साथ पंजाब बैंक कमलानगर,दाऊजी मिष्ठान रोड होते हुए प्रातः 8:00 बजे शालीमार एंक्लेव जैन मंदिर के मुख्यद्वार पर मंगल प्रवेश किया।

जहां शालीमार एनक्लेव महिला मंडल,पार्श्वनाथ महिला मंडल, शालीमार युवा मंडल ने उनकी भव्य आगवानी की। श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर गुरुमां ससंघ का मंगल पाद प्रक्षालन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया|

 

शालीमार एनक्लेव स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचने पर उन्होंने भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा के दर्शन किए| जिसके बाद गुरुमां के मंगल सानिध्य में तीन दिवसीय श्री णमोकार महामंत्र विधान का भव्य शुभारंभ किया गया|

 

जिसमें भक्तों ने विधानाचार्य के निर्देशन में श्रीजी के समक्ष मांडने पर अर्घ्य अर्पित कर विधान की मांगलिक क्रियाएं संपन्न की गई|इस दौरान ग्रेटर कमला नगर जैन समाज ने गुरुमां के समक्ष श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया

 

यह रहे मौजूद
|इस अवसर जगदीशप्रसाद जैन प्रदीप जैन पीएनसी,मनोज जैन बाकलीवाल,राजकुमार गुड्डू,राजू गोधा,संजू गोधा मुकेश रपरिया,शैलेंद्र रपरिया,अनिल रईस,अंकेश जैन, अनिल जैन अंहिसा,संजीव जैन, अंकुश जैन,रुप जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,उत्तम जैन,अजय जैन विनीत जैन,समस्त कमला नगर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे|

शुभम-जैन आगरा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *