बच्चों को मोबाइल से दूर रखें विज्ञानमति माताजी

धर्म

बच्चों को मोबाइल से दूर रखें विज्ञानमति माताजी
रोहनवाड़ी|
आर्यिका 105 विज्ञानमति माताजी का मंगलवारको गांगड़तलाई से विहार हुआ। वे रोहनवाड़ी, शेरगढ़होतीं हुई चौरड़ी पहुंचीं। सुबह शांतिधारा का सौभाग्य जयंत विवेक नरेंद्र दोसी को मिला।

 

 

माताजी कीआहारचर्या शेरगढ़ में हुई। गांगड़तलाई में माताजी का6 दिन का प्रवास रहा। इस दौरान कुंडलपुर बड़े बाबा काविधान सहित कई धार्मिक आयोजन हुए। प्रवास के दौरान शेरगढ़, चांदरवाड़ा, बागीदौरा, खांदूकॉलोनी, घाटोल सहित कई गांवों व कस्बों के श्रद्धालुओ ने दर्शन का लाभ लिया।

माताजी ने कहा किजीवन में ईश्वर का ध्यान जरूरी है। 11 साल बाद
यहां आने पर मन हुआ कि कुछ दिन और रुकूं। लेकिन आगे बढ़ना है तो निकलना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा,बच्चों को मोबाइल से दूर रखें। महिलाएं भीमोबाइल का कम उपयोग करें। यह जीवन में घातक बीमारी का कारण बनता है। समय बदल गया है।मोबाइल की जरूरत भी है। लेकिन कम मात्रा में उपयोग करें।

     
मंगल विहार के समय नगर वासियों की आंखें हुई नम


गांगड़तलाई से बिहार के समय मौजूद समाज बंधुओ की आंखों में आंसू थे। 6 दिन मेंमाताजी ने जो ज्ञान दिया, वह अमृत समान था। यह आगे के मार्ग दिखाएगा। माताजी ने जलजल बचाने का संकल्प भी दिलवाया। उनके विहारमें बागीदौरा, शेरगढ़, खांदू कॉलोनी सहित कई स्थानोंके समाजजनों ने सहयोग किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *